UP Abhyuday Yojana 2026 Free Coaching UPPSC, NEET

UP Abhyuday Yojana 2026: फ्री कोचिंग रजिस्ट्रेशन, पात्रता, दस्तावेज और सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?

UP Abhyuday Yojana 2026: नमस्ते मेरे उत्तर प्रदेश के मेधावी और मेहनती छात्र‑छात्रों आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है! अभी हाल ही में योगी सरकार की Rani Laxmi Bai Free Scooty Yojana 2025–26 की खबरें आई थीं, और अब एक और बड़ा गिफ्ट सरकार युवाओं को दे रही है। जी हां अगर आप UPSC, UPPCS, NEET, JEE, NDA, CDS जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन महंगी कोचिंग फीस का बोझ नहीं उठा पा रहे हैं, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आपके लिए शानदार सौगात दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई यह योजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्र-छात्राओं को पूरी तरह फ्री कोचिंग उपलब्ध कराती है। 75 जिलों में 166 से ज्यादा केंद्रों पर हाइब्रिड क्लासेस, स्टडी मटेरियल, मॉक टेस्ट और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है।

UP Abhyuday Yojana 2025–26 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार युवाओं को पूरी तरह फ्री कोचिंग उपलब्ध करा रही है। अब तक 82,000 से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

अक्सर देखा गया है कि सही जानकारी न होने की वजह से कई योग्य छात्र इस सुनहरे मौके से वंचित रह जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि UP Abhyuday Yojana 2026 के लिए पात्रता क्या है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और सबसे जरूरी – Selection List / Merit List कैसे चेक करें। अगर आप भी सरकारी नौकरी या डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं तो इस जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ें।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है?

UP Abhyuday Yojana 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू किया था। इस योजना को सुरु किये 5 साल पुरे हो चुके है यह योजना 16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर औपचारिक रूप से शुरू की गई थी। अधिकांश आधिकारिक और विश्वसनीय सोर्स इसी तारीख को लॉन्च डेट मानते हैं।

यह योजना उन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक तंगी की वजह से महंगी प्राइवेट कोचिंग नहीं करा पाते। योजना का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के होनहार युवाओं को बिल्कुल फ्री कोचिंग देकर उन्हें UPSC, UPPCS जैसी बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाने में सही गाइड और शिक्षा देना है।

अब तक 82,000 से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ ले चुके हैं और हर साल हजारों नए छात्र इसमें शामिल हो रहे हैं। इस योजना के तहत आपको UPSC (सिविल सर्विसेज), UPPCS, NEET (मेडिकल), JEE (इंजीनियरिंग), NDA & CDS (रक्षा सेवाएं), SSC, Banking, Railway और अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं की ऑफलाइन + ऑनलाइन (हाइब्रिड) दोनों मोड में क्लासेस पूरी तरह फ्री तैयारी मिलती है अब तक 75 जिलों में 166 से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स पर IAS/PCS अधिकारी और टॉप एक्सपर्ट्स पढ़ाते हैं।

ये भी जाने: UP Rojgar Mela 2026: 98,000+ पदों पर भर्ती, जानें अपने जिले की तारीख और लोकेशन

UP Abhyuday Yojana 2026 का वर्तमान स्टेटस और Timeline

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की यह योजना 16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई थी और तब से लगातार हर साल नए सेशन के साथ आगे बढ़ रही है।

2024-25 सेशन में 23,017 छात्रों ने नामांकन कराया, 1,783 शिक्षक पैनल में शामिल हुए और अब तक 82,000 से ज्यादा छात्र इस योजना का लाभ ले चुके हैं। राज्य सरकार ने इस साल ₹30 करोड़ का बजट रखा था, जिसमें से ₹24.64 करोड़ पहले ही खर्च हो चुके हैं।

2024–25 सेशन तक योजना लगातार चलती रही है और हर साल नए बैच/सेशन के लिए registration और schedule आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किए जाते हैं। 2026 के सेशन की पूरी जानकारी के लिए छात्र नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

UP Abhyuday Yojana 2026 Eligibility Criteria – कौन Apply कर सकता है?

UP Abhyuday Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए कुछ सरल शर्तें हैं। अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं तो आप आसानी से फ्री कोचिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  1. निवास (Domicile) की शर्त: आपको उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदन के समय UP domicile certificate लगाना अनिवार्य है।
  2. आय सीमा (Income Limit): SC, ST और OBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र के आधार पर ही यह जाँच होती है।
  3. शैक्षणिक योग्यता और आयु: कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं पढ़ रहे छात्र या इंटरमीडिएट/ग्रेजुएशन पास कर चुके युवा अप्लाई कर सकते हैं। UPSC/UPPCS जैसे एग्जाम के लिए आमतौर पर 21 वर्ष से ऊपर की आयु होनी चाहिए। NDA/CDS जैसी परीक्षाओं के लिए उस परीक्षा की अपनी शैक्षणिक योग्यता लागू होती है।

नोट: सामान्य वर्ग के छात्र भी आर्थिक रूप से कमजोर होने पर लाभ ले सकते हैं। हर साल सरकार कुछ नियमों में बदलाव कर सकती है, इसलिए आधिकारिक पोर्टल पर लेटेस्ट गाइडलाइंस जरूर चेक करें।

यूपी अभ्युदय योजना के तहत मिलने वाले लाभ?

सबसे बड़ी बात यह योजना पूरी तरह फ्री है! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस योजना में कोई भी फीस नहीं लगती। आपको मिलता है:

up Abhay Uday scheme
  • UPSC, UPPCS, NEET, JEE, NDA, CDS आदि की पूरी तरह फ्री हाइब्रिड कोचिंग (ऑफलाइन + ऑनलाइन क्लासेस)
  • IAS, PCS अधिकारी और टॉप एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा पढ़ाई
  • मुफ्त स्टडी मटेरियल, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और लाइब्रेरी सुविधा
  • मॉक टेस्ट, करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेशन्स
  • कुछ केंद्रों पर ट्रांसपोर्ट और आवास की भी मुफ्त सुविधा

नोट: यह योजना कैश ट्रांसफर नहीं है। सारा लाभ कोचिंग और सुविधाओं के रूप में मिलता है।

UP Abhyuday Yojana vs सामान्य प्राइवेट कोचिंग – तुलना

पैरामीटरUP Abhyuday Yojana 2026सामान्य प्राइवेट कोचिंग
लागतबिल्कुल फ्री₹40,000 से ₹2 लाख तक
उपलब्धता75 जिलों में 166+ केंद्र + ऑनलाइनसिर्फ बड़े शहरों तक सीमित
शिक्षकIAS/PCS अधिकारी + टॉप एक्सपर्टआम टीचर्स
अतिरिक्त सुविधाएंमॉक टेस्ट, लाइब्रेरी, काउंसलिंगसिर्फ क्लासेस
पात्रताUP निवासी + आय सीमाकोई शर्त नहीं

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या चाहिये?

आवेदन से पहले ये सभी दस्तावेज तैयार रख लें क्योकि एक भी दस्तावेज गलत या न होने पर आपका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो सकता है! आपको चाहिए:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • राशन कार्ड (परिवार की जानकारी और आर्थिक स्थिति के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – SC/ST/OBC पुरुष के लिए ₹6 लाख से कम
  • UP domicile प्रमाण पत्र (स्थायी निवास प्रमाण पत्र)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र – 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट/पासिंग सर्टिफिकेट
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (Birth Certificate या 10वीं की मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज हाल की फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल ID (OTP और सूचना के लिए)

महत्वपूर्ण: सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और जानकारी बिल्कुल सही भरें।

UP Abhyuday Yojana 2026 में Online Registration कैसे करें?

आइये अब जानते है आपके मन में चल रहे सबसे बड़े सवाल के जवाब को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में एडमिशन कैसे लें? अब तक आपने जाना की Eligibility Criteria, लाभ, दस्तावेज क्या क्या चाहिये आदि अब स्टेप-बाय-स्टेप जानते है ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका:-

up abhyuday yojana 2026
Image Credit | official abhyudayup.in
  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल/टेबलेट/लैपटॉप में ब्राउज़र ओपन करे और उसमे टाइप करें: https://abhyudayup.in/ और एंटर दबाएं।
  2. भाषा चुनें: अगर हिंदी में आसान लगे तो हिंदी/English टॉगल से हिंदी चुन लें।
  3. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें: होमपेज पर ऊपर “छात्र पंजीकरण/Student Registration” का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें: नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, पता, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता और फिर अपनी तैयारी वाली परीक्षा चुनें UPSC, UPPCS, NEET, JEE, NDA, CDS, SSC/Banking (Others में), फिर एक मजबूत पासवर्ड सेट करें, कन्फर्म करें। “Submit” पर क्लिक करें।
up abhyuday yojana online apply

टिप: फॉर्म भरते समय मोबाइल/कंप्यूटर पर अच्छा इंटरनेट रखें और बीच में रिफ्रेश न करें, वरना डेटा खो सकता है। पंजीकरण करना बस इतना ही आसन है अब आपको छात्र लॉग इन पर क्लिक करना है ताकि आप आगे की जानकरी भर सके चलिए आगे समझते है

अभ्युदय योजना में छात्र लॉग इन कैसे करे

दोस्तों अब तक आपने ऊपर बताये गए तरीके को फॉलो करके खुद को ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण कर लिया होगा अब अगल कदम है की खुद को पोर्टल पर लॉग-इन कैसे करे जैसे की मैने पहले आपको जानकारी दी थी की जब मैं रजिस्ट्रेशन करके छात्र लॉगिन आप्शन पर खुद को Login करने की कोशिस कर रहा था तब अधिकारिक वेबसाइट https://ho.abhyudayup.in/site/userlogin पर ये लिंक open नहीं हो रहा था जब मैं इसपर अपनी डिटेल्स डालता था तब ब्राउज़र में “This site can’t be reached (DNS_PROBE_FINISHED_NXDOMAIN)” वाली error दिखा रहा था। ऐसी समस्या पोर्टल पर कुछ टेक्निकल समस्या के कारण आती है

up abhyuday yojana logi n issue

लेकिन अब ये सही वर्क कर रहा है अगर आपने पंजीकरण कर लिया है तो आपको यूजर आईडीई प्राप्त होगी आपको इसी यूआरएल https://ho.abhyudayup.in/site/userlogin पर जाना है

cm yogi abhyuday yojana student login

फिर अपना जिला, कॉलेज चुने और फिर UserID, अपना पासवर्ड जो आपने पंजीकरण करते समय बनाया था उसको डाल कर साइन-इन पर क्लिक करे आप लॉग इन हो जायेगे अगर आप पासवर्ड भूल जाते है तो नीचे image देखे sign in के नीचे Forget Password पर क्लिक करके आप नया पासवर्ड चुन सकते है जैसे ही आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगे फिर आप अपने फॉर्म, क्लास, टाइम‑टेबल आदि की डिटेल देख पाएंगे।

user login abhayuday yojana

महत्वपूर्ण नोट: यदि आपके यहाँ भी छात्र लॉगिन वाला पेज open नहीं होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ समय के बाद छात्र लॉगिन आप्शन पर दुबारा कोशिस करे आप लॉग-इन हो जायेगे कभी-कभी technical समस्या का सामना करना पड़े, तो आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करके रजिस्ट्रेशन ID/मोबाइल नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रख लें, लॉगिन सुविधा चालू होने पर आप इन्हीं डिटेल्स से लॉगिन कर ले।

UP Abhyuday Yojana 2026 Selection List / Merit List कैसे चेक करें?

जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है, तो विभाग द्वारा स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट में आपके प्रदर्शन या कुछ मामलों में आपकी मेरिट (शैक्षणिक योग्यता) के आधार पर फाइनल सिलेक्शन होता है। चयन के बाद, सिलेक्टेड छात्रों की लिस्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाती है और उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भी दी जाती है। नीचे Step-by-Step तरीका दिया गया है इनको फॉलो करे:-

  1. आधिकारिक पोर्टल खोलें: सबसे पहले मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://abhyudayup.in/ पर जाएं।
  2. छात्र लॉगिन (Student Login) करें: होमपेज पर ऊपर दिए गए “छात्र लॉगिन” बटन पर क्लिक करें। हालाकि अभी टेक्निकल समस्या होने की वजह से पोर्टल खुल नहीं रहा है जैसे ही समस्या फिक्स होती है तब आप अपना यूजरनेम (ईमेल/मोबाइल) और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। अक्सर आपका सिलेक्शन स्टेटस आपके व्यक्तिगत डैशबोर्ड पर ही अपडेट किया जाता है।
  3. Latest Updates / सूचनाएं देखें: वेबसाइट के होमपेज पर “नवीनतम परीक्षा अपडेट” या “सरकारी आदेश” (Government Orders) सेक्शन को चेक करें। यहाँ नए सत्र (2025-26) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जिला-वार PDF लिस्ट अपलोड की जाती है।
  4. SMS और ईमेल चेक करें: विभाग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को सीधे SMS या Email के माध्यम से भी सूचित किया जाता है। इसलिए अपने इनबॉक्स को नियमित रूप से चेक करते रहें।
  5. सोशल मीडिया और समाचार पत्र: कई बार स्थानीय समाचार पत्रों या विभाग के सोशल मीडिया हैंडल (जैसे Twitter/X) पर भी रिजल्ट की घोषणा की जाती है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • स्क्रीनिंग टेस्ट: ध्यान दें कि अभ्युदय योजना में प्रवेश के लिए अक्सर एक ऑनलाइन/ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट देना होता है। बिना इस टेस्ट के सीधे लिस्ट में नाम आना मुश्किल होता है।
  • हेल्पलाइन: यदि आपको पोर्टल पर लिस्ट नहीं मिल रही है, तो आप समाज कल्याण विभाग की हेल्पलाइन 14568 (Kalyan Saathi) पर कॉल करके भी अपने सिलेक्शन की जानकारी ले सकते हैं।
  • कुछ जिलों में चयनित छात्रों की सूची सीधे जिला NIC वेबसाइट/सूचना अनुभाग पर भी PDF के रूप में डाली जाती है, इसलिए अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट भी चेक करते रहें।

टिप: हर 3-4 दिन में पोर्टल पर अपना अकाउंट लॉगिन करके चेक करते रहें, क्योंकि लिस्ट अपलोड होने के बाद क्लासेस तुरंत शुरू हो जाती हैं। यदि इस बार नाम नहीं आया, तो निराश न हों और अगले सत्र के लिए अपनी तैयारी और बेहतर करें।

UP Abhyuday Yojana में आवेदन करते समय क्या ध्यान रखे?

कई योग्य छात्र छोटी-छोटी गलतियों की वजह से इस सुनहरे मौके से वंचित रह जाते हैं। क्योकि स्टेप-बाय-स्टेप कोई गाइड नहीं करता है जिससे स्टूडेंट्स फॉर्म भरते समय गलतियों से बच सके औरअगर दिमाग में कोई सवाल आता है तो उसका सही जवाब मिल सके क्योकि मैं भी स्टूडेंट हु आपकी तरह इस योजना का लाभ लेना चाहता हु इसीलिए मैने खुद अपना पंजीकरण किया और कई समस्याओ का सामना किया और कुछ सवाल मेरे मन में आये जो आपके दिमाग में भी आ सकते है ये अच्छी बात ही लेकिन सवाल का सही जवाब मिलना भी उतना ही जरुरी है जब कोई भी स्टूडेंट अपना आवेदन करने आता है तो उसको कुछ आम गलतियाँ से बचने के लिए मैने यहाँ तरीके बताये है जिसको आप हमेशा ध्यान रखे:-

  1. सवाल: क्या अभ्युदय योजना से पैसे/स्कॉलरशिप मिलते हैं इसका जवाब है नहीं! यह कैश ट्रांसफर या डायरेक्ट बैंक में पैसे वाली योजना नहीं है। पूरा लाभ फ्री कोचिंग, स्टडी मटेरियल और सुविधाओं के रूप में मिलता है।
  2. गलती: domicile प्रमाण पत्र नहीं लगाना केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही पात्र हैं। बिना UP domicile certificate के फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है भले ही आप UP में पढ़ रहे हों।
  3. गलती: आय सीमा से ज्यादा होना SC/ST/OBC पुरुष के लिए ₹6 लाख सालाना से ज्यादा आय होने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है। आय प्रमाण पत्र सही और वैलिड होना जरूरी है।
  4. गलती: दस्तावेज अधूरे या गलत अपलोड करना आधार, income certificate, domicile, मार्कशीट, फोटो आदि सब सही फॉर्मेट में और मैच करते हुए अपलोड न होने पर फॉर्म रिजेक्ट। नाम, जन्मतिथि में भी छोटी गलती घातक होती है।
  5. गलती: गलत परीक्षा कैटेगरी चुनना या लेट अप्लाई करना NDA के लिए 12वीं पास होने चाहिए, UPSC के लिए ग्रेजुएट मिसमैच होने पर रिजेक्शन। सेशन डेट्स पोर्टल पर आती हैं लेट होने पर मौका चूक जाते हैं।

टिप: फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल पोर्टल पर लेटेस्ट गाइडलाइंस PDF डाउनलोड करके पढ़ लें। छोटी गलती से बचकर आप आसानी से लाभ ले सकते हैं!

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एक वरदान साबित हो रही है। फ्री कोचिंग, टॉप एक्सपर्ट टीचर्स, मॉक टेस्ट और सपोर्ट सुविधाओं के साथ यह योजना UPSC, NEET, JEE, UPPCS जैसी परीक्षाओं में सफलता का रास्ता आसान बना रही है।

अगर आप UP के निवासी हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मेहनत करने को तैयार हैं – तो यह मौका गंवाना नहीं चाहिए। आज ही आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ https://abhyudayup.in/student-registration रजिस्ट्रेशन पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें और सिलेक्शन लिस्ट का इंतजार करें।

याद रखें की सपने वो नहीं जो देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो पूरे किए जाते हैं। अपनी मेहनत और इस सरकारी सहायता से आप जरूर सफल होंगे! मुझे उम्मीद है हमारा ये आर्टिकल आपको जरुर पसंद आया होगा अगर आपके मन में कोई सवाल है तो अधिकारिक वेबसाइट पर “हमसे संपर्क करें” सेक्शन में जाये यहाँ आपको अधिकारिक ईमेल आईडी “[email protected]” और कांटेक्ट नंबर “14568 – सामाजिक कल्याण हेल्पलाइन (कल्याण साथी), “14567 – एल्डरलाइन (वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन)”, “14566 – एससी/एसटी अत्याचार हेल्पलाइन” आदि मिल जायेगे थोडा नीचे आयेगे तो आपको केंद्र वाइज मोबाइल नंबर मिल जायगे आप अपनी समस्या के अनुसार बात करके समाधान प्राप्त कर सकते है

डिस्क्लेमर: योजना की लेटेस्ट जानकारी, डेट्स, एलिजिबिलिटी और गाइडलाइंस के लिए हमेशा ऑफिशियल पोर्टल (abhyudayup.in) या सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की वेबसाइट चेक करें। नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।

ये भी जाने: HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: ₹75,000 तक स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी? पूरी जानकारी यहाँ पढ़े?

FAQ

Q1. UP Abhyuday Yojana क्या है और किसके लिए है?

Ans: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री कोचिंग योजना है। यह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी UP के छात्र-छात्राओं के लिए है, जो UPSC, UPPCS, NEET, JEE, NDA, CDS, SSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं।

Q2. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Ans: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को इंग्लिश में CM Abhyuday Scheme कहते है

Q3. अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त टैबलेट किसे मिलेगा?

Ans: मुफ्त टैबलेट हर छात्र के लिए सुनिश्चित नहीं है। कुछ चयनित और जरूरतमंद छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस/डिजिटल पढ़ाई के लिए डिवाइस दिए जा सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सरकार के ताज़ा आदेश और बजट पर निर्भर है। लेटेस्ट अपडेट के लिए ‘सरकारी आदेश’ सेक्शन या DigiShakti/स्वामी विवेकानंद योजना की जानकारी जरूर चेक करें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *