Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Kisan 22nd Installment 2026: इंतज़ार हुआ खत्म, 9.32 करोड़ किसानों को मिले ₹2000, यहाँ Status Check करें

PM Kisan 22th installment 2026 check expected date, payment status & ekyc
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

PM Kisan 22nd installment: अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana का हिस्सा है और अपनी 21वीं किस्त ले चुके है जो 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी और इसके बाद से लगातार 22वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे थे तो आप अकेले नहीं थे क्योकि आपकी तरह ही देशभर के करोड़ों किसान भाइयो को 22वी क़िस्त ₹2000 का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

तो मैं आपको बता दू की अब आपका इंतजार ख़तम हो चूका है क्योकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वी क़िस्त जारी हो चुकी है बल्कि अब तो 22वी क़िस्त के बाद लोगो में ये जाने की इच्छा है की PM Kisan 23वी किस्त कब मिलेगी और जिनका 22वी क़िस्त का पैसा नहीं आया है क्या उनका पैसा 23वी क़िस्त के साथ आएगा।

आईये जानते है 22वी क़िस्त से लेकर 23वी क़िस्त के कब तक आ सकती है और ऐसा क्या करना है की अबकी बार क़िस्त रुके नहीं।

पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी – इंतजार हुआ ख़तम?

कई किसान भाइयो के मन में सवाल था और लोग सोच रहे थे की PM Kisan 22nd Installment Update होली से पहले आएगी परन्तु ये सिर्फ अनुमान था फिर लोगो ने अनुमान लगाया की होली के बाद आ सकती है लेकिन ये सब अपना-अपना अनुमान ही था।

कई न्यूज़पोर्टल Dainik Jagran और Times Now के अनुसार कई राज्यों में बैंक अवकाश होता है इसीलिए होली के बाद किस्त आने की संभावना अधिक लगती थी। क्योकि पिछली किस्तों का pattern देखें तो तस्वीर साफ होती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी। आमतौर पर हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर आती है।

ताजा जानकारी ये है की मेरा अनुमान सही निकला क्योकि PM Modi ने 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी असम के ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, खानापारा (Jyoti–Bishnu International Cultural Centre, Khanapara) में आयोजित कार्यक्रम में PM Kisan 22वीं किस्त अधिकारिक रूप से जारी कर दी है।

जिसमे 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रूपये ज़रिये किया गए है जिसमे हर एक किसान को ₹2,000 DBT के ज़रिए सीधे बैंक अकाउंट में transfer हो रहे हैं। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया तो घबराएं नहीं transfer होने में 24-48 घंटे लग सकते हैं।

अगर फिर भी कोई समस्या आये तो पहले अपना नाम Beneficiary List में चेक कर ले और साथ ही अपना Payment Status भी देख ले।

किसानों को सलाह: Official date केवल pmkisan.gov.in और PM Kisan mobile app पर announce होती है। इसीलिए किसी भी unofficial source या WhatsApp message पर भरोसा न करें।

ये भी पढ़े: Bharat-VISTAAR AI Tool: किसान करेगे Ai से खेती मुनाफा भी 3 गुना बढ़ जायेगा?

PM Kisan List में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आपके खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया है, तो आप PM Kisan Portal पर जाकर अपना Beneficiary Status चेक कर सकते हैं:-

  • Step 1: PM Kisan Portal pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • Step 2: “Farmers Corner” में जाएं और “Beneficiary List” पर click करें।
PM Kisan 22th installment Beneficiary List check
  • Step 3: अपना State, District, Tehsil, Block और Village select करें।
  • Step 4: “Get Report” पर click करें।
  • Step 5: Screen पर आई list में अपना नाम ढूंढें।
PM Kisan 22 kist check in mobile payment status

अगर आपका नाम Beneficiary List में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका रिकॉर्ड योजना में मौजूद है। इसके बाद Payment Status और e-KYC स्थिति भी जरूर चेक करें।

पीएम किसान 22वी क़िस्त Status Check ऐसे चेक करें?

  • Step 1: pmkisan.gov.in अधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • Step 2: “Farmers Corner” में “Know Your Status” पर click करें।
pradhanmantri kisan old payment check online
  • Step 3: अपना Registration Number दर्ज करें।
  • Step 4: कैप्चर कोड डाले Get OTP पर क्लिक करे।
  • Step 5: OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आयेगे उसको दर्ज करे।
  • Step 6: Screen पर आपकी सभी किस्तों की payment history, date और amount दिख जाएगी।
how to check farmer pm payment status in mobile

ध्यान दे: Status check करते वक्त दो चीज़ें ज़रूर देखें पहली Land Seeding Status और दूसरी Aadhaar Bank Seeding Status दोनों “YES” होने चाहिए। कोई एक भी “NO” है तो 22वीं किस्त रुक सकती है।

Registration No भूल गए तब क्या करे?

अगर आपको registration no याद नहीं है तो पहले ऊपर नील रंग वाले सेक्शन “Know Your Registration No” पर क्लिक करे फिर अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से किसी एक को दर्ज करे कैप्चर कोड डाले Get Mobile OTP पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पता कर सकते है

how to know farmer Registration No

Status में आने वाले शब्दों का मतलब:

  • FTO is Generated: पैसा process हो रहा है, जल्द खाते में आएगा
  • Payment Success: ₹2000 आपके bank account में transfer हो चुके हैं
  • Returned/Rejected: किसी technical गड़बड़ी के कारण payment वापस हुई, bank details update करें

eKYC और Farmer ID बिना इनके किस्त नहीं मिलेगी?

कई राज्यों में Farmer ID (AgriStack) verification को जरूरी किया जा रहा है। इसलिए समय रहते Farmer ID बनवा लेना बेहतर रहेगा।

OTP से eKYC घर बैठे कैसे करें?

PM Kisan योजना की किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा होना जरूरी है। जिन किसानों की e-KYC Pending रहती है, उनके खाते में ₹2000 की राशि रुक सकती है। OTP और CSC Center दोनों माध्यम से e-KYC पूरी की जा सकती है।

Biometric eKYC CSC Center से कैसे करें?

अगर OTP नहीं आ रहा या Aadhaar से mobile link नहीं है तो नज़दीकी Common Service Centre (CSC) जाएं। वहां fingerprint से biometric eKYC होती है और यह बिल्कुल मुफ़्त है।

ज़रूरी बात: eKYC किस्त की expected date से कम से कम 15 दिन पहले complete करें ताकि processing में कोई delay न हो।

अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप सरकार के दुवारा दिए गया नंबर, ईमेल पर संपर्क कर सकते है:-

माध्यमजानकारी
Toll-Free Number1800-115-5526
Helpline Number155261
Direct Number011-24300606
Email[email protected]

किस्त क्यों रुकती है? 4 कारण और समाधान

अगर पिछली किस्त नहीं आई थी या आपको 22वीं किस्त को लेकर चिंता है तो यह 4 कारण ज़रूर check करें।

  1. eKYC नहीं हुई
  2. Aadhaar और बैंक खाते में mismatch
  3. NPCI Linking ना होना
  4. Land Record Verification Pending

PM Kisan Portal सभी ज़रूरी Links एक जगह

नीचे दिए गए links सीधे PM Kisan के official portal pmkisan.gov.in से लिए गए हैं। किसी भी काम के लिए सीधे यहाँ से जाएं।

कामDirect Link
नया Registration करेंRegistration करें
Edit/Update Self Registered FarmersUpdate करें
Self Registered / CSC Farmer StatusStatus देखें
किस्त Payment Status देखेंPayment Status
Beneficiary List में नाम देखेंBeneficiary List
Missing Information Update करेंUpdate करें
Mobile Number Update करेंMobile Update
eKYC Process करेंeKYC करें
योजना से नाम हटाएं (Surrender)Surrender करें
Surrender Revocation (वापस लें)Revocation करें
State Nodal Officer से संपर्क करेंSNO Details
शिकायत दर्ज करेंGrievance दर्ज करें
KCC (Kisan Credit Card) FormKCC Form Download
PM Kisan Official App DownloadGoogle Play Store
Official FAQ PDFFAQ पढ़ें

निष्कर्ष

PM Kisan 22वीं किस्त मार्च 2026 में होली के बाद आने की संभावना थी जो की सही साबित हुई क्योकि प्रधानमन्त्री जी ने kisan 22vi kist 13 मार्च 2026 को लगभग शाम 5-6 बजे जारी कर दी है। अगर आपकी क़िस्त नहीं आई तो 24-48 घंटो का इंतजार करे

अभी सबसे ज़रूरी काम हैं क्या Farmer ID आपके पास है, eKYC complete, Aadhaar-Bank linking verify और Beneficiary List में अपना नाम confirm करे। यह सबसे पहले चेक कर ले ताकि किस्त आने पर कोई दिक्कत न हो।

जैसे ही सरकार ने अधिकारिक रूप से क़िस्त रिलीज़ की हमने अपने वादे के अनुसार आपको तुरंत update किया है। इसीलिए आप हमपर भरोशा कर सकते है और हमे bookmark करें ताकि ऐसे ही आपको सभी अपडेट सबसे पहले मिलते रहे और pmkisan.gov.in पर हमेशा नज़र रखें।

यह जानकारी pmkisan.gov.in के आधिकारिक portal, कृषि मंत्रालय की घोषणाओं, Dainik Jagran और Amar Ujala जैसे विश्वसनीय sources पर आधारित है।

FAQ

Q1. PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में?

Ans: आज 13 मार्च 2026 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के द्वारा गुवाहाटी असम के ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर, खानापारा में आयोजित कार्यक्रम में 9.32 करोड़ किसान भाइयो के खाते में 18,640 करोड़ रूपये की राशी 22वी क़िस्त के रूप में दी गयी है।

Q2. PM Kisan 22वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?

Ans: प्रधानमंत्री किसान 22वी क़िस्त में ₹2000 की राशी मिलेगी यह राशि हर किस्त में समान रहती है। साल में तीन किस्तों में कुल ₹6000 मिलते हैं।

Q4. मैं Farmer ID कैसे बना सकता हु?

Ans: pmkisan.gov.in पर जाएं → Farmers Corner → Farmer ID registration → Aadhaar और land details भरें → submit करें।

Q5. PM Kisan Helpline number क्या है?

Ans: Toll-free number 1800-115-526 या 155261 पर call करें। Email के लिए [email protected] पर संपर्क करें।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein