Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Kisan की 22वीं किस्त रुकी? 23वीं किस्त के साथ पैसा चाहिए तो जल्दी करें ये 5 काम

PM Kisan 22nd - 23rd Installment both recived
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद भी लाखों किसानों के खाते में ₹2000 की राशि नहीं पहुंच पाई थी। किसी की e-KYC अधूरी थी, तो कहीं आधार और बैंक खाते की जानकारी मैच नहीं हुई। अब सरकार जल्द ही PM Kisan की 23वीं किस्त जारी कर सकती है।

ऐसे में जिन किसानों की पिछली किस्त रुकी हुई है, उन्हें समय रहते कुछ जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए। अगर आपने अभी तक e-KYC, बैंक लिंकिंग और Farmer ID जैसी जरूरी जानकारियां अपडेट नहीं की हैं, तो 23वीं किस्त का पैसा भी अटक सकता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि कई मामलों में रुकी हुई 22वीं किस्त अगली किस्त के साथ जारी की जा सकती है। इसलिए नीचे बताए गए 5 जरूरी काम तुरंत पूरे कर लें।

PM Kisan 23 Kist: Quick Info

जानकारीविवरण
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
रुकी हुई किस्त22वीं किस्त
20 जून 202623वीं किस्त जारी
संभावित लाभ₹4000 तक
जरूरी कामe-KYC, Farmer ID, बैंक लिंकिंग
स्टेटस चेकOnline

पीएम किसान 23वीं किस्त पाने के लिए जल्दी करें ये 5 काम

अगर आपकी 22वीं किस्त अब तक नहीं आई थी और अगर आपने 23वी क़िस्त जारी होने से पहले ये 5 काम पूरे कर लिए थे। तो आपको 20 जून 2026 को 23वी किस्त के साथ 22वी क़िस्त का पैसा भी मिला होगा क्योकि सरकार लाभार्थियों का डेटा लगातार वेरीफाई कर रही थी

जिन किसानों की जानकारी अधूरी थी उनका भुगतान फिर से अटक सकता है। इसलिए नीचे बताए गए 5 काम जल्द से जल्द पूरे कर लें। किसी भी नई किसान किस्त आने से पहले ताकि आपका पैसा बिना अटके आपको मिलता रहे

1. e-KYC तुरंत पूरा करें

PM Kisan योजना की अगली किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों की e-KYC Pending है, उनके खाते में ₹2000 की राशि रुक सकती है। आप OTP या CSC सेंटर की मदद से e-KYC पूरा कर सकते हैं।

2. आधार और बैंक खाते की लिंकिंग चेक करें

अगर आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है या जानकारी गलत है, तो DBT Payment फेल हो सकता है। बैंक जाकर Aadhaar Seeding Status जरूर चेक करें।

3. PM Kisan Beneficiary Status Verify करें

कई बार किसानों को पता ही नहीं चलता कि उनके आवेदन में कौन सी गलती है। इसलिए समय-समय पर PM Kisan Status Check करते रहें और Payment Pending या Rejected जैसी समस्या दिखाई दे तो तुरंत सुधार करें।

4. Farmer ID बनवाएं

सरकार कई राज्यों में Farmer ID (AgriStack) को जरूरी कर रही है। अगर आपने अभी तक Farmer ID नहीं बनाई है, तो नजदीकी CSC सेंटर या राज्य के AgriStack Portal पर जाकर इसे जल्द पूरा करें।

5. बैंक खाते की गलत जानकारी सुधारें

गलत IFSC Code, बंद बैंक खाता या नाम mismatch जैसी वजहों से भी किस्त अटक जाती है। इसलिए अपने बैंक खाते की जानकारी एक बार जरूर verify कर लें।

क्या किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं और 23वीं किस्त साथ मिल सकती है?

जिन किसानों की 22वीं किस्त तकनीकी कारणों की वजह से रुक गई थी, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अगली किस्त के साथ पुराना पैसा भी मिलेगा? कई मामलों में सरकार बाद में Verification पूरा होने पर रुकी हुई किस्त जारी कर देती है। यानी अगर आपकी e-KYC, आधार लिंकिंग, बैंक डिटेल और अन्य जानकारी सही पाई जाती है, तो 22वीं और 23वीं किस्त का पैसा एक साथ भी मिल सकता है।

हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके PM Kisan खाते में कोई गलती Pending ना हो। अगर Status में “Payment Pending”, “Rejected” या “e-KYC Required” जैसी समस्या दिखाई दे रही है, तो उसे तुरंत ठीक कर लें। नहीं तो किस्त का पैसा रुक सकता है।

अभी की बड़ी खबर ये है की 20 जून शाम को प्रधानमंत्री मोदी जी के दुवारा 23वी क़िस्त किसान भाइयो के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है इसीलिए अगर आपने ऊपर बताये हुए 5 काम कर लिए थे तो अपनी क़िस्त चेक करे क्या पिछली क़िस्त का पैसा भी इस क़िस्त के साथ मिला है या नहीं नीचे आर्टिकल पर क्लिक करके आप क़िस्त स्टेटस चेक कर सकते है।

ध्यान दे: सरकार किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों का रिकॉर्ड वेरिफाई करती है। ऐसे में जिन किसानों की जानकारी अपडेट नहीं होगी, उनका ₹2000 फिर से अटक सकता है। इसलिए समय रहते सभी जरूरी सुधार जरूर पूरा कर लें।

निष्कर्ष

अगर आपकी PM Kisan योजना की 22वीं किस्त अब तक नहीं आई थी, तो अभी चेक कर ले क्योकि 23वीं किस्त जारी हो चुकी है अगर आपने e-KYC, बैंक लिंकिंग, Farmer ID और Beneficiary Status जैसी सभी जरूरी जानकारियां अपडेट कर ली थी। तो उम्मीद है की सही जानकारी होने पर रुकी हुई किस्त का पैसा भी आपके खाते में मिला होगा। अगर 23वी क़िस्त रुक गयी है तो चेक कर ले क्या आपने ये 5 काम किये थे अगर नहीं तो अभी कर ले ताकि 24th kisan Installment के साथ आपकी 23वी क़िस्त का पैसा भी मिल जाये।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein