दोस्तों भारत की पहली ‘डिजिटल जनगणना 2026’ का बिगुल बज चुका है। बिहार (Bihar) राज्य के लोगो के लिए यह जनगणना बहुत ख़ास है क्योंकि इसी के आधार पर राज्य में आने वाले सालों के लिए सरकारी योजनाओं का बजट और लिस्ट तैयार होगी। जिससे गरीब परिवारों को सरकार के लाभ मिलने में ज्यादा सुविधा होगी जो लोग 2011 की जनगणना में रह गए थे उनके लिए ये सुनहरा मोका है।
क्योकि मेरे एक का दोस्त के परिवार का नाम 2011 की जनगणना में नाम शामिल होने से छुट गया था जिससे उन्हें सरकार की कई योजनाओ, लाभों से हाथ धोना पड़ा था ऐसी गलती आप मत करना।
अच्छी खबर यह है कि इस बार बिहार के लोगों को सरकारी अधिकारियों का घर-घर आने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। भारत सरकार के नए नियमों के तहत, अब आप se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने स्मार्टफ़ोन से खुद अपने परिवार का फॉर्म (Self-Enumeration) भर सकते हैं। आइए जानते हैं बिहार में जनगणना की तारीखें और इसके बड़े फायदे क्या हैं।
बिहार में जनगणना 2026 के दो मुख्य चरण (Phases in Bihar)
- पहला चरण: मकान सूचीकरण और स्व-गणना इस चरण में घरों की गिनती, पीने का पानी, पक्का मकान और घर की अन्य सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। इसी चरण के दौरान बिहार के नागरिक पोर्टल पर जाकर खुद अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
- दूसरा चरण – जनसंख्या गणना: यह मुख्य चरण फरवरी 2027 में सुरु हो सकती है। इसमें हर व्यक्ति की असली गिनती, उम्र, शिक्षा, रोज़गार और ‘जाति’ (Caste) से जुड़े आँकड़े दर्ज किए जाते है।
Bihar जनगणना से बिहार के छात्रों और आम नागरिकों को क्या फायदे होंगे?
- छात्रवृत्ति (Scholarships) में तेज़ी: बिहार में मैट्रिक/इंटर पास प्रोत्साहन योजना (Medhasoft) और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप का फायदा सीधे उन पात्र छात्रों को मिलेगा जिनका सही डेटा इस जनगणना में दर्ज होगा।
- राशन कार्ड और e-KYC: बिहार में अभी राशन कार्ड e-KYC चल रही है। जनगणना के नए डेटा से सरकार को पता चलेगा कि किन परिवारों को नए राशन कार्ड या ‘आयुष्मान कार्ड‘ की तुरंत ज़रूरत है।
- बेहतर सरकारी सुविधाएँ: आपके इलाके में पक्की सड़कें, बिजली और अस्पताल की कितनी ज़रूरत है यह सरकार इसी 2026-27 की रिपोर्ट से तय करेगी।
बिहार वाले अपना फॉर्म खुद कैसे भरें? (Self-Enumeration Process)
अपना और अपने परिवार का फॉर्म खुद भरने का तरीका बहुत ही आसान है फॉर्म भरने के लिए se.census.gov.in पर जाएं, Bihar चुनें, मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, मैप पर घर दिखाएं और जानकारी भरकर सबमिट करें। ये 6 स्टेप्स फॉलो करके आप भी अपना और परिवार का नाम जनगणना 2026 में शामिल हो सकते है:-
- कदम 1: पोर्टल खोलें मोबाइल ब्राउज़र में se.census.gov.in टाइप करें। ड्रॉपडाउन में Bihar चुनें और कैप्चा भरें।
- कदम 2: मोबाइल नंबर डालें घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें। OTP आएगा उसे डालें।
- कदम 3: भाषा चुनें हिंदी चुन सकते हैं। यह चयन एक बार होने के बाद बदला नहीं जा सकता इसलिए ध्यान से चुनें।
- कदम 4: मैप पर घर दिखाएं नक्शे पर लाल पिन को खींचकर अपने मकान पर रखें।
- कदम 5: 33 सवाल भरें ये सवाल घर के बारे में हैं जैसे जाति या आय नहीं पूछी जाएगी इस चरण में। पूछा जाएगा की घर कच्चा है या पक्का, पानी कहाँ से, शौचालय है, बिजली, गैस, TV, बाइक, इंटरनेट है परिवार में कितने लोग है आदि।
- कदम 6: SE ID लें और सेव करें फॉर्म सबमिट होते ही 11 अंकों की SE ID मिलेगी जो “H” से शुरू होगी। स्क्रीनशॉट ज़रूर लें जब कर्मचारी घर आएं तो यही दिखानी होगी।
अधिक जाने: Digital Census 2026-27: मोबाइल से 15 मिनट में se.census.gov.in पर ऐसे भरें जनगणना फॉर्म?

🚨 Bihar जनगणना 2026 (Official Update): जनगणना विभाग के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, बिहार (Bihar) के नागरिक अपना ऑनलाइन फॉर्म (Self-Enumeration) केवल 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच ही भर सकते हैं। 1 मई के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
बिहार जनगणना 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक का काम | आधिकारिक वेबसाइट |
|---|---|
| ऑनलाइन फॉर्म भरें (SE Portal) | se.census.gov.in |
| जनगणना की मुख्य वेबसाइट | censusindia.gov.in |
| PIB आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति | pib.gov.in |
| गृह मंत्रालय (MHA) | mha.gov.in |
FAQ
Q1. बिहार में जनगणना फॉर्म कब से भर सकते हैं?
Ans: आधिकारिक पोर्टल के अनुसार बिहार में स्व-गणना 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और अंतिम तारीख 1 मई 2026 है। इसके बाद सरकारी कर्मचारी खुद घर आएंगे।
Q2. फॉर्म भरने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
Ans: कोई दस्तावेज़ नहीं। बस घर के मुखिया का नाम, चालू मोबाइल नंबर और घर की जानकारी तैयार रखें।
Q3. बिहार जनगणना में फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा तो क्या होगा?
Ans: स्व-गणना ऑनलाइन करना ज़रूरी नहीं है। अगर ऑनलाइन नहीं भरते तो सरकारी गणना कर्मचारी घर आकर डेटा दर्ज करेंगे।
Q4. जनगणना 2026 की SE ID खो जाए तो क्या करे?
Ans: अगर se id खो जाती है तब आप उसी मोबाइल नंबर से se.census.gov.in पर दोबारा लॉगिन करने पर ID मिल जाएगी।
