Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

MP Ladli Behna Yojana 36th Installment: अब हर महीने मिलेंगे ₹1500 ऐसे चेक करे?

MP Ladli Behna Yojana 36th Installment final list check
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने महिलाओं के खातों में 36वीं किस्त जारी कर दी है। जिसमे 1.25 करोड़ महिलाओ के खाते में कुल 1,836 करोड़ रूपये भेजे गए है अब सभी महिलाओं Ladli Behna Yojana 35th Installment मिलने के बाद नयी 36वीं किस्त भी चेक कर सकते है। आईये जानते है कैसे चेक करे

MP Ladli Behna Yojana 36th Installment: Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव
नई किस्त की राशि₹1500 प्रति माह (पहले ₹1250 थी)
पिछली किस्त (35वीं)12 अप्रैल 2026 को जारी हुई
36वीं किस्त 13 मई 2026 को जारी हुई
37वीं किस्त 14 जून 2026
38वीं किस्त 12 जुलाई 2026
39वीं किस्त 19 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

पोर्टल पर अपना नाम और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

आप अपनी सभी किस्तों का स्टेटस ऑनलाइन घर बैठे-बैठे मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर/टेबलेट आदि के माध्यम से बस कुछ ही मिनटों में चेक कर सकते है फिर आपको 33वी क़िस्त चेक करनी हो या 36वी क़िस्त सब ऑनलाइन चेक कर सकते है चलिए जानते है कैसे चेक कर सकते है:-

  • सबसे पहले योजना के ऑफिसियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू में जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले आप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड (Captcha) डालकर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें और ‘Search‘ पर क्लिक करें। आपके भुगतान का पूरा स्टेटस (Payment Status) स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP लाडली बहन योजना की eKYC कैसे करें

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत Samagra eKYC करना अनिवार्य है। अगर यह पूरी नहीं है तो 36वीं किस्त रुक सकती है। eKYC दो तरीकों से होती है:-

तरीका 1: मोबाइल से ऑनलाइन घर बैठे

  • samagra.gov.in पर जाएं और “e-KYC करें” विकल्प चुनें
  • अपनी Samagra ID दर्ज करें
MP ladli behna yojana eKYC online kaise kare
  • Registered Mobile पर OTP आएगा enter करें
  • Biometric या OTP से verification पूरी करें

तरीका 2: नजदीकी CSC Center / Gram Panchayat:

अगर online eKYC नहीं हो रही तो अपने नजदीकी Common Service Center (CSC) या Gram Panchayat कार्यालय जाएं। साथ में आधार कार्ड + Samagra ID + Mobile Number लेकर जाएं। eKYC आमतौर पर 24-48 घंटे में update हो जाती है।

मध्यप्रदेश लाडली योजना की राशि कैसे बढ़ती रही पूरी Timeline

समय (अवधि)सहायता राशि
जून 2023 (शुरुआत)₹1,000 / माह
वर्ष 2024 में₹1,250 / माह
दिसंबर 2025 से जुलाई₹1,500 / माह
अगस्त 2026₹1500+₹250 रक्षाबंधन सगुन

क्या आपका नाम लाडली बहना की ‘पात्र सूची’ (Final List) से कट गया है?

कई महिलाओं की शिकायत आ रही है कि उन्हें पहले पैसा मिल रहा था, लेकिन अब आना बंद हो गया है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सरकार समय-समय पर लिस्ट को अपडेट करती है और अपात्र महिलाओं जैसे- जिनके परिवार की आय बढ़ गई हो या जिन्होंने नया 4-पहिया वाहन खरीदा हो) का नाम हटा देती है। ऐसे चेक करें अपना नाम सुरक्षित है या नहीं:-

  • मोबाइल फ़ोन में आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • मेनू में जाकर ‘अंतिम सूची’ (Final List) या ‘पात्र हितग्राहियों की सूची’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें।
mp ladli bhena yojana final list  name check
  • इसके बाद अपना जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/ज़ोन और अपना वार्ड चुनें।
  • स्क्रीन पर आपके गाँव या वार्ड की पूरी लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप चेक कर सकती हैं कि आपका नाम अभी भी सुरक्षित है या कट गया है।

लाडली बहना Helpline: पैसा न आने पर यहाँ करें शिकायत

अगर आपका पेमेंट स्टेटस ‘सक्सेस’ (Success) दिखा रहा है तो समझ जाओ की आपकी e-KYC पूरी है और बैंक खाते में DBT भी चालू ह लेकिन फिर भी ₹1500 आपके हाथ में नहीं आए हैं तो आपको तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जिसके लिए आप सरकार द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं:-

  1. योजना का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
  2. CM Helpline (सीधी शिकायत): 181 डायल करें।

ध्यान दें: कॉल करने से पहले अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक (Registration No.) और अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) किसी कागज़ पर लिखकर अपने पास ज़रूर रखें।

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein