बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 2026 के 10वीं (Matric) और 12वीं (Inter) का रिज़ल्ट जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड ने Inter की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 23 मार्च 2026 को घोषित किया। और 10वीं का रिज़ल्ट 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे जारी हुआ, जिसमें 15,12,687 में से 12.35 लाख से अधिक छात्र सफल रहे।
अब छात्रों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। बिहार राज्य के 10वीं और 12वीं पास हर योग्य छात्रों को ₹10,000 से ₹25,000 तक की राशि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बिहार सरकार ‘Mukhyamantri Protsahan Yojana’ के तहत सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी है।
अगर आपने भी 2026 में बिहार बोर्ड से फर्स्ट या सेकंड डिवीज़न हासिल की है तो आपके बैंक खाते में ₹10,000 से लेकर ₹25,000 तक की राशि आ सकती है। लेकिन, यह पैसा किसे मिलेगा, पोर्टल पर अपना नाम कैसे चेक करना है और अप्लाई करने का सही तरीका क्या है? इन सभी सवालो के जवाब आपको यहाँ मिलेगा। इसीलिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े
Bihar Board Protsahan Yojana 2026: Quick Overview
| विवरण (Details) | महत्वपूर्ण जानकारी |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना एवं कन्या उत्थान योजना |
| राज्य / बोर्ड | बिहार (BSEB) |
| किसे मिलेगा लाभ | 10वीं और 12वीं पास मेधावी छात्र/छात्राओं को |
| प्रोत्साहन राशि | ₹10,000 (10वीं) और ₹25,000 (12वीं) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक पोर्टल | medhasoft.bihar.gov.in |
किसको कितना पैसा मिलेगा? (ज़रूरी नियम ध्यान से पढ़ें)
मैने जब इस योजना के बारे में जानकारी इक्कठा की तो मुझे कई वेबसाइट्स पर गलत जानकारी मिली जो अधिकारिक जानकारी से बिलकुल अलग थी, इसलिए मैने ऑफिसियल वेबसाइट से जानकारी ली है ताकि फॉर्म भरने से पहले यह बिल्कुल साफ कर लें कि आप किस योजना के तहत आते हैं:
1. 10वीं (Matric) पास छात्रों के लिए (₹10,000)
यह योजना ‘मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना’ के नाम से जानी जाती है।
- फर्स्ट डिवीज़न (1st Division): 10वीं में फर्स्ट डिवीज़न लाने वाले सभी लड़के और लड़कियों (चाहे वे किसी भी जाति/वर्ग के हों) को ₹10,000 दिए जाते हैं।
- सेकंड डिवीज़न (2nd Division): अगर छात्र/छात्रा अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं और उन्होंने सेकंड डिवीज़न हासिल की है, तो उन्हें ₹8,000 की राशि दी जाती है।
2. 12वीं (Inter) पास छात्रों के लिए (₹25,000)
यह योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक +2)’ के तहत आती है।
- केवल लड़कियों के लिए: 12वीं पास करने पर मिलने वाले ₹25,000 की राशि केवल और केवल लड़कियों को मिलती है। (लड़कों को 12वीं में यह पैसा नहीं मिलता है)।
- अविवाहित होना अनिवार्य: इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का अविवाहित (Unmarried) होना अनिवार्य है।
- डिवीज़न: 1st डिवीजन पास करने वाली लड़कियों को ₹25,000 मिलते हैं, जबकि 2nd डिवीजन से पास होने वाली लड़कियों को ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
Medhasoft पोर्टल पर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
फॉर्म भरने से पहले आपको शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल (मेधासॉफ्ट) पर यह चेक करना होगा कि आपका नाम पात्र छात्रों की लिस्ट में है या नहीं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Menu सेक्शन में Payment Status चुने और 1-10 क्लास पर क्लिक करे।
- अगले पेज पर अपना जिला (District) और स्कूल/कॉलेज का नाम चुनें।
- आपके सामने स्कूल की पूरी लिस्ट आ जाएगी। आप अपना नाम, माता-पिता का नाम और रोल नंबर मिलाकर चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents)
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए साइबर कैफे जाने से पहले इन ओरिजिनल दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी तैयार रखें:-
| दस्तावेज़ (Documents Required) | महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions) |
| मार्कशीट (Marksheet) | 10वीं या 12वीं बोर्ड की मार्कशीट। |
| आधार कार्ड (Aadhaar Card) | छात्र के नाम का होना चाहिए (मार्कशीट और आधार पर नाम/DOB सेम हो)। |
| बैंक पासबुक | बैंक खाता बिहार राज्य का होना चाहिए और DBT एक्टिव होना चाहिए। |
| आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) | परिवार की वार्षिक आय ₹1.5 लाख से कम होनी चाहिए। |
| जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) | केवल SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों के लिए (अगर लागू हो)। |
| चालू मोबाइल नंबर व ईमेल | OTP वेरिफिकेशन के लिए। |
बिहार मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में फॉर्म कैसे भरें?
मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी होती है:-
- सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में ब्राउज़र खोले फिर अधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in/MKUYSNATAK_2025/pms/MainDefault.aspx पर जाए।
- रजिस्ट्रेशन (Registration): पोर्टल पर ‘Student Registration’ पर क्लिक करें। अपनी बेसिक जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स) भरकर सबमिट करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का इंतज़ार: रजिस्ट्रेशन के बाद विभाग आपके आधार और बैंक डिटेल्स का वेरिफिकेशन करेगा। सब कुछ सही पाए जाने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लगभग 7 से 10 दिनों के भीतर User ID और Password भेजा जाएगा।
- फॉर्म फाइनलाइज (Finalize) करना: मैसेज आने के बाद, पोर्टल पर ‘Login for Student’ पर क्लिक करें। अपना User ID और Password डालें, दस्तावेज़ अपलोड करें और अंत में फॉर्म को ‘Finalize’ कर दें। बिना फाइनलाइज किए पैसा नहीं आएगा!
ध्यान दे: 2026 के फॉर्म अभी भरने सुरु नहीं हुए है उम्मीद है जल्द ही सुरु हो सकते है। जैसे ही अधिकारिक रूप से जानकारी सामने आती है हम यही आपको अपडेट देगे।
अलर्ट: इन 2 गलतियों के कारण रुक जाता है पैसा!
- DBT लिंक न होना: आपका बैंक खाता आधार से ‘सीड’ (Aadhaar Seeded) और NPCI (DBT) से मैप होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं है, तो पैसा ‘Rejected’ हो जाएगा। आज ही बैंक जाकर DBT चालू कराएं।
- नाम और जन्मतिथि में अंतर: आपकी 10वीं की मार्कशीट और आपके आधार कार्ड पर Name और Date of Birth (DOB) बिल्कुल एक समान (स्पेलिंग सहित) होनी चाहिए। अगर अंतर है, तो पहले आधार कार्ड सुधरवाएं, उसके बाद ही पोर्टल पर फॉर्म भरें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
मेधासॉफ्ट (Medhasoft) पोर्टल पर अभी वर्ष 2025 तक के रजिस्ट्रेशन बंद (Closed) हो चुके हैं। वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक जल्द ही (मई-जून 2026 तक) एक्टिवेट किया जाएगा।
| आवश्यक लिंक (Quick Links) | डायरेक्ट लिंक (Click Here) |
| 10वीं (Matric) पास स्कॉलरशिप अप्लाई लिंक | [Link Active Soon (जल्द शुरू होगा)] |
| 12वीं (Inter) पास स्कॉलरशिप अप्लाई लिंक | [Link Active Soon (जल्द शुरू होगा)] |
| लिस्ट में अपना नाम चेक करें (Check Name) | [Link Active Soon (जल्द शुरू होगा)] |
| अपना Payment Status चेक करें | [Link Active Soon (जल्द शुरू होगा)] |
| Medhasoft की आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| हमारे Telegram चैनल से जुड़ें (ताज़ा अपडेट्स के लिए) | यहाँ जुड़ें |
| हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें (ताज़ा अपडेट्स के लिए) | यहाँ जुड़ें |

छात्र तब तक इस लेख में बताए गए अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ (जैसे- आधार, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र) तैयार रखें। जैसे ही पोर्टल खुलेगा, सबसे पहले लिंक आपको इसी पेज पर मिलेगा!
