अगर आपने उत्तर प्रदेश सरकार की शानदार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (UP Yuva Udyami Yojana) के बारे में सुना है तो आप यह ज़रूर जान गए होंगे कि राज्य के युवाओं को खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार 5 लाख रुपये तक का 100% ब्याज-मुक्त (Interest-Free) लोन दे रही है। अगर आपने अब तक इस योजना के फायदे, पात्रता और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी नहीं ली है तो पहले हमारा पिछला आर्टिकल Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana जरुर पढ़े।
ताकि आप आसानी से योजना के बारे में समझ जाये साथ ही योजना की जानकारी मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल जो हर युवा के मन में आता है वह यह है आखिर इस 5 लाख के लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? अक्सर सही जानकारी न होने के कारण कई युवा साइबर कैफे के चक्कर काटते हैं या फॉर्म में छोटी सी गलती करके अपना लोन रिजेक्ट करवा लेते हैं। इसलिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको UP Yuva Udyami Yojana Apply Online का बिल्कुल सटीक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताने वाले हैं।
इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration) से लेकर लॉगिन (Login) तक की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि फॉर्म सबमिट करने के बाद घर बैठे अपना Application Status Check कैसे करना है।
तो चलिए, बिना किसी देरी के आपके खुद के बिज़नेस (Self-Employment) की तरफ अपना पहला डिजिटल कदम बढ़ाते हैं!
UP Yuva Udyami Yojana Project List कौन-कौन से बिज़नेस आते हैं?
अक्सर युवाओं के मन में यह सवाल रहता है कि 5 लाख रुपये के ब्याज-मुक्त लोन से वे कौन सा काम शुरू कर सकते हैं? फॉर्म भरते समय आपको यह बताना होता है कि आप कौन सा उद्यम (Enterprise) लगाने वाले हैं।
इस योजना के तहत मुख्य रूप से तीन सेक्टर्स (Sectors) के नए बिज़नेस को लोन दिया जाता है। यहाँ कुछ बेहतरीन बिज़नेस आइडियाज की लिस्ट दी गई है जो 2026 में भी आपको अच्छा प्रॉफिट दे सके है आप अपनी रूचि और अनुभव के अनुसार कोई एक चुन सकते हैं:-
| सेक्टर (Sector) | बिज़नेस आइडियाज (Business Examples) |
| Manufacturing (निर्माण) | बेकरी उद्योग, मसाला पिसाई और पैकिंग, पेपर प्लेट/कप मेकिंग, रेडीमेड गारमेंट्स सिलाई, फर्नीचर बनाना, अचार और पापड़ उद्योग। |
| Service (सेवाएं) | ब्यूटी पार्लर/सैलून, कंप्यूटर/कोचिंग सेंटर, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग शॉप, टेंट हाउस, ऑटो गैराज, फोटो स्टूडियो। |
| Trading (व्यापार) | किराना (Grocery) स्टोर, हार्डवेयर की दुकान, कपड़ों की दुकान, कॉस्मेटिक स्टोर, डेयरी प्रोडक्ट शॉप, स्टेशनरी की दुकान। |
Pro-Tip: लोन के लिए फॉर्म भरते समय हमेशा वही बिज़नेस चुनें जिसकी आपको थोड़ी-बहुत जानकारी या अनुभव हो। ऐसा इसलिए क्योंकि जिला उद्योग केंद्र (DIC) आपके बिज़नेस आइडिया और प्रोजेक्ट रिपोर्ट को चेक करने के बाद ही लोन पास करता है।
युवा उद्यमी योजना Online Registration & Login कैसे करें?
अब बात करते हैं सबसे एहम हिस्से की यानी ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें। up yuva udyami yojana apply online करने की प्रक्रिया काफी सरल है। किसी भी गलती से बचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश MSME की आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in पर registration करेंगे। CM YUVA की awareness व मदद के लिए cmyuva.org.in portal भी चलाया जा रहा है जहाँ से जानकारी, हेल्पडेस्क और support लिया जा सकता है।
- Step 1: अपने पोर्टल 1 पर क्लिक करे आप अधिकारिक वेबसाइट पर आ जायेगे।
- Step 2: होमपेज पर आपको Registration बटन दिखाई देगा इसको खोले

स्टेप 2: नवीन पंजीकरण (New Registration)
- Step 3: नया पेज खुलेगा यहाँ “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” (New Registration) ऑप्शन पर क्लिक करें।

- Step 4: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना चुने अपना आधार नंबर डाले आधार में लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा वेरीफाई करे
- Step 5: आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, राज्य आधार से अपने आप भर जायेगे

- Step 6: अन्य बेसिक डिटेल्स भरे साथ ही कैप्चर कोड को ध्यान से भरकर सबमिट पर क्लिक कर दे।
- Step 7: बस आपका रजिस्ट्रेशन success हो गया है अब आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा इसको सेव करके रख ले

स्टेप 3: UP Yuva Udyami Yojana पोर्टल Login करें
- Step 8 (Login): रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उसी पोर्टल पर Login करें। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। कैप्चर भरे साथ ही OTP आएगा उसको भरकर लॉग इन करे
- Step 9: लॉगिन करने के बाद “Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan” या “CM Yuva Udyami Yojana” स्कीम चुनें।
स्टेप 4: अन्य जानकारी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरें
- Step 10: अब पूरा आवेदन फॉर्म भरें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, आयु, शिक्षा), अपना बिजनेस प्रोजेक्ट चुनें, प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करें
स्टेप 5: ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- Step 11: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (PDF फॉर्मेट में)
- Step 12: सभी जानकारी सही से चेक करें और Final Submit करें। सबमिट करने के बाद अपना Application Number या Registration ID जरूर नोट कर लें। यह नंबर आगे स्टेटस चेक करने के काम आएगा।
जरूरी टिप:
- सभी दस्तावेज स्कैन करके PDF में रखें।
- फॉर्म भरते समय धैर्य रखें और जानकारी सही भरें, क्योंकि गलती से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो पहले Udyam Registration (MSME रजिस्ट्रेशन) भी कर सकते हैं, जो कई योजनाओं के लिए फायदेमंद होता है।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका आवेदन बैंक और उद्योग विभाग को भेजा जाएगा।
UP Yuva Udyami Yojana Status Check कैसे करें?
अब तक आपने जो मेहनत की है फॉर्म भर कर इसके बाद आपको इंतजार करना है और समय-समय पर ऑफिसियल पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करते रहना है मुझे उम्मीद है जो स्टेप यहाँ मैने आपको बताये है अगर आप इनको अच्छे से फॉलो करते है और अपनी सही जानकारी भरते है तो आपका लोन जरुर पास हो सकता है अब स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करे:-
- स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर जाएँ।
- स्टेप 2: होमपेज पर “आवेदन की स्थिति” (Application Status) सेक्शन दिखाई देगा सबसे नीचे साइड में ।
- स्टेप 3: फॉर्म भरते समय मिला अपना Application Number (आवेदन संख्या), आपकी DOB और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

- स्टेप 4: ‘आवेदन की स्तिथि पर क्लिक करे आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका फॉर्म अभी किस अधिकारी के पास पेंडिंग है, अप्रूव (Approved) हो गया है या किसी कारण से रिजेक्ट (Rejected) हुआ है।
जरूरी टिप्स:
- Application Number सबमिट करते समय नोट कर लें। अगर भूल गए तो लॉगिन करके डैशबोर्ड में देख सकते हैं।
- स्टेटस चेक करने के लिए पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करें क्योंकि प्रोसेसिंग में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।
- अगर स्टेटस में कोई समस्या दिखे तो हेल्पलाइन नंबर (+91 9129-9871-11 या 0522-690-5555) पर संपर्क करें।
UP Yuva Udyami Yojana List 2026 (लाभार्थी सूची)
जब आपका आवेदन पूरी तरह प्रोसेस हो जाता है और लोन मंजूर हो जाता है, तो आपकी नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) या सिलेक्शन लिस्ट में शामिल हो जाता है।
UP Yuva Udyami Yojana 2026 की लाभार्थी सूची मुख्य रूप से आधिकारिक पोर्टल पर ही उपलब्ध होती है। सरकार आमतौर पर अलग से PDF लिस्ट जारी नहीं करती बल्कि आप अपने व्यक्तिगत लॉगिन से ही देख सकते हैं कि आपका नाम चुना गया है या नहीं।
लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करे फिर डैशबोर्ड में “Application Status”, “Beneficiary Status” या “Approved List” में “लाभार्थी सूची” का आप्शन देखें। कुछ मामलों में जिला उद्योग केंद्र (District Industries Centre) की वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर भी चुने गए लाभार्थियों की जानकारी अपडेट की जाती है।
अगर आपका नाम सूची में आ गया है तो बैंक से संपर्क करें। वे आगे लोन डिस्बर्समेंट की प्रक्रिया पूरी करेंगे। हालाकि अभी तक कोई सार्वजनिक PDF लाभार्थी सूची 2026 उपलब्ध नहीं है। सारी जानकारी व्यक्तिगत लॉगिन के जरिए ही मिलती है।
ध्यान दे: अपना आवेदन अप्रूव होने के बाद जिले के उद्योग विभाग से भी संपर्क करें। वे आपको अगले स्टेप्स (लोन अकाउंट खोलना, मार्जिन मनी आदि) के बारे में गाइड करेंगे।
Important Links – UP Yuva Udyami Yojana 2026
| सेक्शन | लिंक |
|---|---|
| Official MSME Portal | msme.up.gov.in |
| CM Yuva / Yuva Udyami Portal | cmyuva.org.in |
| ऑनलाइन Registration/Login | msme.up.gov.in/login/registration_login |
| WhatsApp सबसे तेज अपडेट | ज्वाइन करे |
| Udyam Registration | udyamregistration.gov.in |
| हेल्पडेस्क / Support | msme.cmyuva.org.in/support |
निष्कर्ष
दोस्तों, UP Yuva Udyami Yojana उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुद का बॉस बनने और अपना बिज़नेस खड़ा करने का एक बहुत बड़ा मौका है। बिना ब्याज के 5 लाख का लोन बिज़नेस की शुरुआत में बहुत बड़ी राहत देता है। अगर आप सही प्रोजेक्ट चुनते हैं, eligibility साफ़ है, बैंक defaulter नहीं हैं और बिना गलती के सही जानकारी के साथ form भरते हैं, तो आपके लोन के approve होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको UP Yuva Udyami Yojana Apply Online करने, बिज़नेस चुनने और अपना स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका समझ आ गया होगा। अगर आपका फॉर्म भरने से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछें, हम आपकी मदद करेंगे!
लेटेस्ट सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और जॉब अलर्ट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Digital Apply के व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से आज ही जुड़ें! (व्हाट्सएप/टेलीग्राम) ज्वाइन करे
FAQs
Q1: क्या मैं अपने मोबाइल से योजना का फॉर्म भर सकता हूँ?
Ans: हाँ, आप अपने स्मार्टफोन ब्राउज़र (जैसे Chrome) से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भर सकते हैं। बस ज़रूरी डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी (PDF) आपके फोन में पहले से सेव होनी चाहिए।
Q2: फॉर्म भरने के कितने दिन बाद लोन मिल जाता है?
Ans: ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स कमिटी आपके फॉर्म और बिज़नेस प्लान का वेरिफिकेशन करती है। अगर सभी डॉक्युमेंट्स और प्रोजेक्ट रिपोर्ट एकदम सही हैं, तो आमतौर पर 30 से 45 दिनों के भीतर लोन अप्रूव होने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
Q3: क्या 5 लाख के लोन के लिए मुझे कोई गारंटी (Collateral) देनी होगी?
Ans: नहीं! यह योजना विशेष रूप से युवाओं के लिए बनाई गई है। सरकार खुद क्रेडिट गारंटी योजनाओं (जैसे CGTMSE) के तहत आपके लोन की गारंटी कवर देती है, इसलिए आपको बैंक को अपनी तरफ से कोई ज़मीन या मकान गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
