...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

Jharkhand Ration Card List 2026: aahar.jharkhand.gov.in पर नई सूची और अपना Status ऐसे करें चेक

Jharkhand Ration Card new List check online
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Jharkhand Ration Card List 2026: झारखंड के लाखों नागरिक हर महीने अपने राशन कार्ड (Ration Card) का स्टेटस और नई लिस्ट चेक करने के लिए परेशान होते हैं। कई बार सर्वर डाउन होने या सही वेबसाइट न पता होने के कारण लोग अपना नाम लिस्ट में नहीं देख पाते।

अगर आपने भी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या आप अपने पुराने ‘ग्रीन कार्ड’ को ‘लाल/पीले कार्ड’ में बदलने का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं!

DigitalApply.in के इस आर्टिकल में हम आपको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपने मोबाइल पर घर बैठे Jharkhand Ration Card Status चेक करने का सबसे आसान और 100% सटीक तरीका बताने जा रहे हैं।

Jharkhand Ration Card 2026: Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नामखाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
राज्यझारखंड (Jharkhand)
सुविधा (Service)राशन कार्ड नई लिस्ट और स्टेटस चेक
राशन कार्ड के प्रकारPHH (लाल/पीला), AAY, और Green Card
स्टेटस चेक का तरीका100% ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटaahar.jharkhand.gov.in
 Mera Ration AppInstall करे

ताज़ा खबर: ‘ग्रीन कार्ड’ से ‘लाल/पीले कार्ड’ में बदलाव (New Update 2026)

झारखंड सरकार ने हाल ही में ग्रीन कार्ड (Green Ration Card) धारकों के लिए एक बड़ी राहत दी है। राज्य के लाखों ऐसे परिवार जिन्हें केवल राज्य सरकार की तरफ से राशन (ग्रीन कार्ड के तहत) मिलता था, उन्हें अब रिक्तियों के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाल (PHH) या अंत्योदय (AAY) कार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

  • ग्रीन और लाल कार्ड में अंतर: झारखंड में नए आवेदकों को मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित ‘ग्रीन राशन कार्ड’ (Green Card) जारी किया जा रहा है। ग्रीन कार्ड पर राज्य स्तर के लाभ मिलते हैं, जबकि ‘लाल कार्ड’ (BPL / PHH) पर केंद्र सरकार की कई अन्य योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलता है। राशन का वितरण दोनों में लगभग समान होता है, लेकिन अतिरिक्त सरकारी योजनाओं में फॉर्म भरने के लिए लाल कार्ड को प्राथमिकता दी जाती है।
  • कार्ड कैसे बदलें? यदि आप पात्रता (Eligibility) रखते हैं और अपने ग्रीन कार्ड को लाल कार्ड में अपग्रेड कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आप झारखंड सरकार के PGMS (Public Grievance Management System) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत/निवेदन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप टोल-फ्री नंबर 1800-345-6598 पर कॉल करके या अपने ज़िले के आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) से संपर्क करके भी इसकी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

aahar.jharkhand.gov.in पर नई राशन कार्ड सूची (New List 2026) कैसे देखें?

यदि आप झारखंड में राशन कार्ड नई लिस्ट 2026 कैसे चेक करें? खोज रहे और यह देखना चाहते हैं कि आपके गाँव, पंचायत या डीलर की नई राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम जुड़ा है या नहीं, तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके पूरी सूची निकाल सकते हैं:

  • पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले झारखंड आहार पोर्टल (aahar.jharkhand.gov.in) को ओपन करें।
  • मेनू में जाएं: होमपेज पर ऊपर दिए गए मेनू में “लाभूक के कार्ड की जानकारी” के विकल्प पर क्लिक करें और फिर “राशन कार्ड विवरण (Ration Card Details)” को चुनें।
  • विवरण दर्ज करें: अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना जिला (District), ब्लॉक (Block), और गाँव/वार्ड (Village/Ward) या डीलर का नाम चुनें।
  • कार्ड का प्रकार चुनें: इसके बाद कार्ड का प्रकार (Card Type) चुनें कि आप किस लिस्ट को देखना चाहते हैं (जैसे- PHH, AAY, या Green Card)।
how to check jharkhand ration card new list 2026 online
image credit | aahar.jharkhand.gov.in
  • सबमिट करें: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • लिस्ट चेक करें: अब आपके सामने आपके क्षेत्र की पूरी नई राशन कार्ड सूची (Ration Card List) खुलकर आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम, पिता/पति का नाम और राशन कार्ड नंबर चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Ration Card Search by Name / Aadhaar (क्या-क्या चाहिए?)

स्टेटस या लिस्ट चेक करने से पहले आपके पास नीचे दी गई जानकारी में से कोई एक चीज़ होनी ज़रूरी है:

खोजने का तरीका (Search Method)आवश्यक विवरण (Required Details)
By Aadhaar Cardमुखिया या परिवार के किसी सदस्य का 12 अंकों का आधार नंबर
By Ration Card Numberआपका पुराना या नया राशन कार्ड नंबर
By Name / Detailsआपका ज़िला (District), ब्लॉक (Block) और डीलर का नाम
By Mobile Numberरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आवेदन के समय दिया गया)

aahar.jharkhand.gov.in पोर्टल पर अपना Ration Card Status कैसे चेक करें?

अगर आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ा है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में कोई भी ब्राउज़र खोले गूगल में झारखंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल aahar.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  • ऑनलाइन सेवा चुनें: होमपेज पर “ऑनलाइन सेवा” वाले सेक्शन पर क्लिक करे। फिर “आवेदन स्थिति” पर क्लिक करे। फिर “Ration Card Management System Jharkhand” नया पेज खुलेगा।
  • सर्च का माध्यम चुनें: आप अपना स्टेटस चेक करने के लिए राशन कार्ड नंबर या Acknowledgement No डाले।
  • विवरण दर्ज करें: अपना Requested Mobile No और “Activity” में “कार्ड का प्रकार बदलना” आप्शन सेलेक्ट करें।
  • कैप्चा भरें: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा (Captcha) कोड को सही-सही भरें और ‘Check Status’ पर क्लिक करें।
jharkhand Ration Card Status mobile kaise check kare
  • स्टेटस देखें: अब आपकी स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड का मौजूदा स्टेटस (Pending, Approved या Rejected) दिखाई देगा। (आवेदन स्वीकृत होने के 15 दिनों के भीतर कार्ड पंजीकृत पते पर आ जाता है)।

बधाई हो! सबमिट करते ही आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण (परिवार के सदस्यों के नाम, कार्ड का प्रकार, और डीलर का नाम) आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड करने के पोर्टल क्या है?

वर्ष 2026 में, नागरिकों की सुविधा के लिए झारखंड राशन कार्ड को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है। आप इसे 3 तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Aahar Jharkhand Portal से: वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड नंबर डालें और PDF फॉर्मेट में ई-राशन कार्ड डाउनलोड करें।
  • DigiLocker ऐप के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप पर अपना मोबाइल नंबर और आधार लिंक करके सुरक्षित डिजिटल कॉपी प्राप्त करें।
  • Mera Ration ऐप (ONORC): ‘मेरा राशन’ ऐप के जरिए आप न सिर्फ अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत भारत के किसी भी राज्य में राशन प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड में अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से कैसे लिंक करें (Aadhaar Link / e-KYC)?

झारखंड राज्य के निवासी अपना राशन लेने और ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ का लाभ उठाने के लिए आधार लिंक (e-KYC) होना अनिवार्य है। आप इसे दो तरीकों से कर सकते हैं:

  1. ऑफलाइन (सबसे आसान): अपने राशन डीलर (PDS Shop) के पास जाएं। वे अपनी ई-पॉस (e-PoS) मशीन पर आपका फिंगरप्रिंट (अंगूठा) लगाकर तुरंत आपका आधार लिंक / e-KYC कर देंगे।
  2. ऑनलाइन (ERCMS पोर्टल): आहार झारखंड (aahar.jharkhand.gov.in) वेबसाइट पर जाएं। ‘ऑनलाइन सेवा’ में जाकर ‘कार्डहोल्डर लॉगिन’ करें। इसके बाद ‘Update Aadhaar / UID’ के विकल्प पर क्लिक करें, अपने परिवार के सदस्य का आधार दर्ज करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें (अधिकारी द्वारा अप्रूव होने पर यह लिंक हो जाएगा)।

Important Direct Links

लिंक का नाम (Link Name)क्लिक करें (Click Here)
Ration Card Status Check (Direct Link)[यहाँ क्लिक करें]
Jharkhand Ration Card List (जिलेवार)[यहाँ क्लिक करें]
Green Card to NFSA Status[यहाँ क्लिक करें]
Jharkhand Ration Card PDF[Download]
Join Our Whatsapp Channel (Fast Updates)[Join Now]
Official Websiteaahar.jharkhand.gov.in

FAQs

Q1: झारखंड में राशन कार्ड बनने में कितने दिन का समय लगता है?

Ans: सही दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, राशन कार्ड लगभग 15 दिनों के भीतर राशन कार्ड आपके दिए गए पते पर भेज दिया जाता है।

Q2. मेरे पास राशन कार्ड नंबर नहीं है, स्टेटस कैसे चेक करूँ?

Ans: अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर नहीं है तो आप सर्च फॉर्म में आवेदन करते समय मिला Acknowledgement Number, Mobile और कैप्चर डालकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q3. क्या मैं अपने राशन कार्ड में अपना नाम ऑनलाइन अपडेट कर सकता हूँ?

हाँ, आप अपने राज्य के खाद्य विभाग (Food Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड में अपना नाम ऑनलाइन सुधार या अपडेट कर सकते हैं।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');