...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UP में पिता-दादा की जमीन अभी किसके नाम है? बिना तहसील गए ऐसी पता करें?

UP bhulekh dada pita ke naam kitne jameen check online
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

जमीन खरीदने, बेचने या किसी भी पुश्तैनी और पारिवारिक विवाद के समय असली मालिक का नाम जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप किसी भी तरह के धोखे से बच सकें। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पिता, दादा या किसी भी परिजन के नाम पर UP में कौन सी जमीन दर्ज है जमीन का मालिक कौन है तो यह जानने के लिए आप उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in पर जाकर, खतौनी में नाम से सर्च कर सकते हैं

यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है और इसके लिए किसी सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। चाहे आपको अपनी पुरानी जमीन का रिकॉर्ड देखना हो या नया नामांतरण वेरीफाई करना हो, अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से भूलेख का पूरा अधिकार अभिलेख चेक कर सकते हैं। आइए इसका ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।

UP Bhulekh Portal क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग (Rajaswa Vibhag UP) द्वारा जारी upbhulekh.gov.in एक डिजिटल भूमि अभिलेख पोर्टल (Bhumi Abhilekh Portal) है। इस पोर्टल पर राज्य के किसी भी जनपद, तहसील और ग्राम की खतौनी (Khatauni), खसरा (Khasra) और अधिकार अभिलेख (Adhikar Abhilekh) की जानकारी 24/7 उपलब्ध है।

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जमीन के रिकॉर्ड्स को पारदर्शी बनाना है। इसका उपयोग पूरी तरह से निशुल्क है और इसके लिए किसी भी प्रकार के लॉगिन या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है।

UP में कैसे पता करें पिता-दादा किसके नाम पर कितनी जमीन है?

नीचे दिए गए स्टेप्स से आप किसी भी व्यक्ति के नाम पर कितनी और कौन सी जमीन है, यह आसानी से पता कर सकते हैं:

  • Step 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और upbhulekh.gov.in पर जाएं।  
  • Step 2: होमपेज पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
up bhulekh online check name land owner
  • Step 3: अगले पेज पर ड्रॉपडाउन से अपना जनपद (District), तहसील (Tehsil) और ग्राम (Village) चुनें। ग्राम जल्दी खोजने के लिए नाम का पहला अक्षर चुनने का विकल्प भी मिलता है।
up bhulekh online check land owner step 2
  • Step 4: अब आपके सामने 4 खोज विकल्प आएंगे खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार के नाम से, और नामांतरण दिनांक से। “खातेदार के नाम द्वारा खोजें” चुनें। 
  • Step 5: अब यहाँ अपने पिता, दादा या जिस भी परिजन की जमीन देखनी हो उनका नाम हिंदी में टाइप करें।
up bhulekh land owner name search
  • Step 6: खतौनी नकल खुल जाएगी जिसमें जमीन के मालिक का नाम, कुल क्षेत्रफल, खसरा संख्या, और भूमि का प्रकार देखने को मिल जायेगा। चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
up bhulekh land pdf download

यूपी में 4 तरीकों से जमीन मालिक का नाम पता करें

भूलेख पोर्टल और ऑफलाइन माध्यमों से आप 4 अलग-अलग तरीकों से जमीन के मालिक का पता लगा सकते हैं:

खोजने का तरीका (Search Method)कहाँ से खोजें (Where to Search)आवश्यक जानकारी (Required Info)
1. खाता संख्या द्वाराUP Bhulekh Portalजमीन की खाता संख्या (Khata Sankhya)
2. खसरा / गाटा संख्या द्वाराUP Bhulekh Portalजमीन का खसरा नंबर (Khasra Number)
3. नाम द्वारा खोजUP Bhulekh Portalखातेदार का सही नाम
4. ऑफलाइन माध्यमतहसील कार्यालय / पटवारीगांव का नाम और सामान्य चौहद्दी

नोट: यदि आप इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन तरीके के लिए आप अपने क्षेत्र के पटवारी या रजिस्ट्रार ऑफिस (Registrar Office) में जाकर भी मैन्युअल रूप से रिकॉर्ड निकलवा सकते हैं।

UP Bhu Naksha 2026: मोबाइल से अपनी जमीन का नक्शा कैसे देखें?

खतौनी (मालिक का नाम) के अलावा, अगर आप अपने खेत, प्लॉट या जमीन का असली सरकारी नक्शा (Map/Borders) देखना चाहते हैं कि आपकी जमीन के आस-पास किसका खेत है या चकरोड कहाँ है, तो सरकार के ‘यूपी भू-नक्शा’ पोर्टल से इसे कुछ ही मिनटों में निकाल सकते हैं:

  • अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in को ओपन करें (डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में है)।
  • होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए बॉक्स में अपना जिला (District), तहसील (Tehsil) और गाँव (Village) सेलेक्ट करें।
  • अब स्क्रीन पर आपके पूरे गाँव का डिजिटल नक्शा (Map) खुलकर आ जाएगा।
  • इस नक्शे में अपनी जमीन के खसरा नंबर (प्लॉट संख्या) पर क्लिक करें, या ऊपर सर्च बॉक्स में अपना नंबर डालें।
  • नंबर पर क्लिक करते ही बाईं तरफ ‘Plot Info’ में जमीन के मालिक का नाम आ जाएगा।
up bhunaksha kaise dekhe
  • नीचे दिए गए “Map Report” के विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी जमीन का पूरा नक्शा PDF में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Real Time Khatauni क्या है और कब देखें?

रियल टाइम खतौनी (Real Time Khatauni) एक लाइव अपडेटेड डिजिटल रिकॉर्ड है। जब भी जमीन की खरीद-बिक्री होती है, किसी प्रकार का विवाद (Vivad) दर्ज होता है, या नामांतरण (Namantaran) की प्रक्रिया पूरी होती है, तो वह बदलाव तुरंत इस लाइव खतौनी में दिखने लगता है। पुरानी खतौनी के मुकाबले यह आपको जमीन की वर्तमान स्थिति और असली मालिक की सबसे सटीक और ताज़ा जानकारी देती है।

UP में जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे देखें?

पुश्तैनी जमीन का पुराना रिकॉर्ड देखना कई कारणों से जरूरी होता है बंटवारा, वसीयत, या यह जानना कि दादा-परदादा के नाम पर कौन सी जमीन थी। UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध खतौनी में पुराने नामांतरण और स्वामित्व परिवर्तन का इतिहास भी दर्ज होता है।

ऑनलाइन पुराना रिकॉर्ड देखने के लिए:

upbhulekh.gov.in पर जाकर खतौनी निकालें। खतौनी में “नामांतरण दिनांक द्वारा खोजें” विकल्प से आप किसी खास तारीख के आसपास हुए नामांतरण की जानकारी देख सकते हैं। इससे पता चलता है कि जमीन किस तारीख को, किसके नाम से किसके नाम पर हुई।

अगर बहुत पुराना रिकॉर्ड चाहिए 20-30 साल पहले का

ऑनलाइन पोर्टल पर सीमित पुराना डेटा उपलब्ध है। ऐसे में अपने क्षेत्र के तहसील कार्यालय या राजस्व न्यायालय में जाकर पुराना भूमि अभिलेख (Bhumi Abhilekh) मांगें। वहाँ पटवारी के पास दशकों पुराने खसरा-खतौनी के रजिस्टर सुरक्षित रहते हैं।

फर्जी रजिस्ट्री से कैसे बचें भूलेख से वेरीफाई करें

उत्तर प्रदेश में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के मामले आम हैं। कोई भी जमीन खरीदने से पहले सिर्फ रजिस्ट्री दस्तावेज पर भरोसा न करें भूलेख पोर्टल पर वेरीफाई करना अनिवार्य है।

जमीन खरीदने से पहले यह 4 चीजें जरूर चेक करें:

  • असली मालिक का नाम मिलाएं: जो व्यक्ति जमीन बेच रहा है, उसका नाम upbhulekh.gov.in की खतौनी में दर्ज होना चाहिए। अगर खतौनी में नाम अलग है, तो सावधान हो जाएं।  
  • Real Time Khatauni देखें: साधारण खतौनी पुरानी हो सकती है। Real Time Khatauni में जमीन पर कोई सक्रिय विवाद (Vivad), बंधक (Mortgage) या कोर्ट का स्टे तो नहीं है यह जरूर जांचें।  
  • खसरा नंबर और रकबा मिलाएं: विक्रेता जो खसरा नंबर और क्षेत्रफल बता रहा है, वह भूलेख की खतौनी से बिल्कुल मेल खाना चाहिए। जरा भी फर्क हो तो रजिस्ट्री रोक दें।  
  • नामांतरण की स्थिति जांचें: अगर जमीन हाल ही में किसी और के नाम हुई है और नामांतरण अभी पेंडिंग है, तो पोर्टल पर यह दिखेगा। ऐसी जमीन की रजिस्ट्री में जल्दबाजी न करें।

याद रखें: भूलेख पोर्टल पर दर्ज जानकारी ही सरकारी और कानूनी रूप से मान्य है। रजिस्ट्री से पहले 5 मिनट की यह जांच बड़े नुकसान से बचा सकती है।

SOME USEFUL IMPORTANT DIRECT LINKS

Direct Links(Click Here)
Zameen Ka Maalik Check Karein (Khatauni Nakal)Click Here
Real Time Khatauni (Live Update Dekhein)Click Here
UP Bhu Naksha (Zameen Ka Asli Naksha Dekhein)Click Here
Purani Registry Check Karein (IGRS Portal)Click Here
Join Our WhatsApp Group (Taaza Updates)Join Now
UP Bhulekh Official Websiteupbhulekh.gov.in

FAQs

Q1: क्या UP Bhulekh पर दिखने वाली खतौनी कोर्ट में मान्य है?

Ans: Online खतौनी देखने के लिए मान्य है, लेकिन कोर्ट केस, बैंक लोन या सरकारी काम के लिए तहसील से प्रमाणित खतौनी नकल (Certified Copy) लेनी होती है।

Q2. क्या UP Bhulekh पोर्टल मोबाइल पर काम करता है?

Ans: हाँ, upbhulekh.gov.in किसी भी Android या iPhone के browser पर बिना app download किए काम करता है। कोई अलग app की जरूरत नहीं।

Q3. खतौनी में नाम गलत दर्ज है तो सुधार कैसे होगा?

Ans: अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क करें और सही दस्तावेज, रजिस्ट्री, आधार, या वसीयत जमा करें। राजस्व विभाग नामांतरण प्रक्रिया से रिकॉर्ड सुधारता है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');