...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

Link Activated

UP Janganana 2026: सुरु मोबाइल से ऐसी SE ID ऐसी बनाये?

up janganana 2026-27 kab suru hogi
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

UP Janganana 2026: लखनऊ के रहने वाले रामप्रसाद जी पिछले हफ्ते से परेशान थे। उन्होंने अपने बेटे से सुना था कि भारत में 2011 के बाद अब नई जनगणना 2026 कई राज्यों में सुरु हो चुकी है जो ऑनलाइन भी घर बैठे-बैठे भी की जा सकती है लेकिन अब बहुत से यूपी के लोगो के मन में यही सवाल चल रहे है की उत्तर प्रदेश में जनगणना 2026 कब सुरु होगी या सुरु हो चुकी है। 

क्योकि कई बड़े न्यूज़पोर्टल पर तारीख कभी 21 मई बताई जा रही है कभी बोला जा रहा है सुरु हो चुकी है ऐसी में उत्तर प्रदेश के लोग काफी परेशान है वो सोच रहे है की अगर सुरु हो गयी है तो मैं कैसी ऑनलाइन फॉर्म भर सकता हु। क्या मोबाइल फ़ोन से अपना और परिवार का नाम जनगणना में शामिल करवा सकते है। 

तो मैने जब यही सवाल का जवाब ढूंढे की कोशिस की तो सही जवाब मुझे मिला अधिकारिक वेबसाइट census.gov.in पर क्योकि यहाँ एक दम साफ़ लिखा है की उत्तर प्रदेश में 2026 ऑनलाइन जनगणना फॉर्म (स्व-गणना या Self-Enumeration) की तारीख 7 मई 2026 है। और आखिर तारीक 21 मई 2026 है।

up janganana 2026 schedule

पहले समझें  जनगणना है क्या और उत्तर प्रदेश वालों को क्यों करनी चाहिए?

up-janganna-kab-suru-hogi-kyo-jaruri-hai

आपके दिमाग में भी यही सब सवाल चल रहे होगे तो मैं सीधे शब्दों में आपके सवालो का जवाब दू तो जनगणना मतलब सरकार का यह जानना कि देश में कितने लोग हैं, कैसे रहते हैं, घर कैसा है, पानी-बिजली है या नहीं। आर्थिक स्तिथि कैसी है लोगो की कहा हमे काम करने की जरुरत है आदि

जैसे की आपको याद होगा की भारत में आखिरी जनगणना साल 2011 में हुई थी। मतलब 15 साल पहले जनगणना का नियम है की हर 10 साल में होती है इसीलिए 2021 में होनी थी पर आपको पता है पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी कोविड़-19 जैसी महामारी से जुंझ रहा था इसी कोरोना की वजह से सरकार के द्वारा इसको टाला गया था।

लेकिन अब यह जनगणना 2026-27 में सुरु की गयी है ताकि भारत की आबादी और लोगो के बार में सही आकलन हो सके और क्योकि भारत डिजिटल रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है इसीलिए यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना भी है।

UP Janganana 2026 के दो मुख्य चरण (Phases in UP)

  • पहला चरण मकान सूचीकरण (House Listing): यह चरण अप्रैल 2026 से सितम्बर 2026 के बीच चलेगा। इसमें आपके घर की स्थिति, पीने का पानी, शौचालय, बिजली और घर में मौजूद अन्य सुविधाओं (जैसे टीवी, बाइक, इंटरनेट) की जानकारी दर्ज की जाएगी।
  • दूसरा चरण जनसंख्या गणना (Population Enumeration): यह मुख्य चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसमें यूपी के हर नागरिक की गिनती, उनकी उम्र, शिक्षा, पेशा और ‘जाति’ (Caste) से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े जुटाए जाएंगे।

UP जनगणना से यूपी के लोगों को क्या फायदे होंगे?

  • नई योजनाओं का लाभ: सरकार को पता चलेगा कि किस ज़िले में कितने गरीब या बेरोज़गार हैं, जिससे नई ‘सरकारी योजनाएं’ और ‘सब्सिडी’ सीधे उन तक पहुँचेगी।
  • राशन कार्ड और आवास: जिन परिवारों के पास पक्का मकान या राशन कार्ड नहीं है, उनका डेटा सरकार के पास जाएगा, जिससे भविष्य में पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) की नई लिस्ट बन सकेगी।
  • लोकल विकास: आपके गाँव या वॉर्ड में स्कूल, अस्पताल और सड़कें कहाँ बननी हैं यह इसी डेटा से तय होगा।

उत्तर प्रदेश में जनगणना की तारीखें – एक नज़र में देखें

चरणक्या होगाकब होगा
स्व-गणना (Self-Enumeration)आप खुद मोबाइल से फॉर्म भरें7 मई – 21 मई 2026
मकान सूचीकरण (HLO)सरकारी कर्मचारी घर आकर जाँच करेंगे22 मई – 20 जून 2026
जनसंख्या गणना (Phase-2)हर व्यक्ति की गिनती, जाति, शिक्षा, पेशाफरवरी 2027

यूपी वाले घर बैठे मोबाइल से जनगणना फॉर्म कैसे भरें? (Self-Enumeration)

फॉर्म भरने के लिए आपको se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा, मैप पर अपना घर दिखाना होगा, और जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने का Step-by-Step पूरा तरीका, ज़रूरी दस्तावेज़ और 33 सवालों की लिस्ट देखने के लिए हमारी यह विस्तृत गाइड ज़रूर पढ़ें:

  • कदम 1: पोर्टल खोलें अपने मोबाइल के ब्राउज़र में se.census.gov.in टाइप करें। ड्रॉपडाउन में Uttar Pradesh चुनें और कैप्चा भरें।
  • कदम 2: मोबाइल नंबर डालें घर के मुखिया (जैसे पिताजी या आप) का नाम और मोबाइल नंबर डालें। OTP आएगा  उसे डालें।
  • कदम 3: भाषा चुनें हिंदी चुन सकते हैं। पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध है।
  • कदम 4: मैप पर घर दिखाएं स्क्रीन पर एक नक्शा आएगा। लाल पिन को खींचकर अपने मकान पर रखें। मोबाइल की जगह लैपटॉप हो तो ज़्यादा आसान होगा।
  • कदम 5: 33 सवाल भरें यह पहले चरण के सवाल हैं।
  • कदम 6: SE ID लें और सेव करें फॉर्म सबमिट होते ही एक 11 अंकों की SE ID मिलेगी जो “H” से शुरू होगी। इसका स्क्रीनशॉट ज़रूर लें। जब सरकारी कर्मचारी घर आएं तो यही ID दिखानी होगी।

महत्वपूर्ण सरकारी लिंक (Important Links)

लिंक का कामआधिकारिक वेबसाइट
ऑनलाइन फॉर्म भरें (SE Portal)se.census.gov.in
जनगणना की मुख्य वेबसाइटcensusindia.gov.in
PIB आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति (UP तारीखें)pib.gov.in
यूपी की जनगणना जानकारी (NIC UP)prayagraj.nic.in
गृह मंत्रालय (MHA) Census Actmha.gov.in

UP Census 2026-27 ऑनलाइन फॉर्म न भरें तो क्या होगा?

कुछ नहीं बिगड़ेगा। स्व-गणना करना ऑनलाइन ज़रूरी नहीं है यह एक अतिरिक्त सुविधा है। जिससे आप खुद ही अपनी जानकारी भर कर सबमिट कर देते है अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरते हैं, तो 22 मई के बाद सरकारी गणना कर्मचारी अपने टैबलेट लेकर खुद आपके घर आएंगे और जानकारी दर्ज करेंगे। बस एक फायदा होगा ऑनलाइन भरने से कर्मचारी के आने पर सिर्फ ID दिखानी होगी पूरी प्रक्रिया 2 मिनट में खत्म।

FAQ

Q1. यूपी में ऑनलाइन जनगणना फॉर्म कब से भर सकते हैं?

Ans: 7 मई 2026 से सुरु होगी और आखरी तारीख 21 मई 2026 है। इसके अन्दर-अन्दर आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।

Q2. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कौन से दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे?

Ans: कोई भी कागज़ (Document) अपलोड नहीं करना है! आपको बस अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी और परिवार के सदस्यों के नाम की सही स्पेलिंग भरनी है।

Q3. क्या जनगणना के लिए कोई फीस देनी होगी?

Ans: नहीं, यह प्रक्रिया 100% मुफ्त है। अगर कोई इसके नाम पर पैसे या बैंक का OTP मांगे, तो वह फ्रॉड है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');