Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

खाते में सरकारी पैसा नहीं आ रहा? कहीं Aadhaar NPCI Link Status ही वजह तो नहीं, अभी करें चेक

Aadhaar NPCI Link Status aadhar seeding & deseeding
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Aadhaar NPCI Link Check 2026: अगर आप PM Kisan, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्कॉलरशिप, LPG सब्सिडी या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेते हैं और आपके खाते में सरकार की तरफ से क़िस्त का पैसा नहीं आ रहा है, तो सबसे पहले आपको अपना Aadhaar NPCI Link Status जरूर चेक करना चाहिए।

क्योकि डिजिटल भारत में आज काफी सरकारी सहायता ऑनलाइन DBT के जरिये ही दी जाती है ऐसे में आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक होना बहुत जरुरी है लेकिन आज 2026 डिजिटल युग में भी बहुत से लोगों को लगता है कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होने का मतलब DBT चालू होना होता है।

जबकि सच तो यह है कि DBT (Direct Benefit Transfer) का पैसा तभी सही खाते में पहुंचता है जब आपका आधार NPCI Mapper में सही तरीके से Seeded और Active हो।

कई बार योजना का पैसा सरकार की तरफ से जारी हो जाता है, लेकिन NPCI Mapping, Aadhaar Seeding या बैंक खाते की समस्या के कारण क़िस्त का पैसा लाभार्थी के खाते तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में बहुत से ;लोग परेशान होते है खास कर Senior Citizens ऐसे में वो कोई ऐसा रास्ता तलासते है जिससे घर बैठे ही उनका ये सरकारी काम आसानी से हो जाये।

अच्छी बात यह है कि अब आप घर बैठे मोबाइल से यह पता कर सकते हैं कि आपका Aadhaar किस बैंक खाते से जुड़ा है, DBT किस खाते में जा रहा है और NPCI Mapping Active है या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको Aadhaar NPCI Link Status Check करने का पूरा तरीका, DBT Payment Fail होने के कारण और NPCI Mapping ठीक करने का पूरा तरीका बताएंगे बस आपसे निवेदन है पोस्ट को अंत तक जरुरु पढ़े।

Aadhar NPCI LINK 2026: Quick Info

सेवा का नाम Aadhaar NPCI Link Status Check
उद्देश्य DBT (Direct Benefit Transfer) सत्यापित करना
किन योजनाओं में उपयोगी PM Kisan, Pension, Scholarship, LPG Subsidy, DBT योजनाएं
आवश्यक दस्तावेज Aadhaar Number
OTP Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
स्टेटस चेक मोड Online
शुल्क बिल्कुल मुफ्त
आधिकारिक माध्यम UIDAI / NPCI

Aadhaar NPCI Mapping क्या है?

बहुत से लोगों को लगता है कि केवल आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर देने से उनका DBT चालू हो जाता है। जबकि हकीकत में DBT का पैसा उस बैंक खाते में भेजा जाता है जो NPCI Mapper में Aadhaar के साथ Active रूप से Seeded होता है। इसे ऐसा ऐसे समझे:-
  • Aadhaar आपकी पहचान है।
  • Bank Account आपका पैसा प्राप्त करने का माध्यम है।
  • NPCI Mapper वह सिस्टम है जो तय करता है कि DBT का पैसा किस बैंक खाते में भेजा जाएगा।
जब आप किसी बैंक में Aadhaar Seeding के लिए सहमति (Consent) देते हैं, तो बैंक आपकी जानकारी NPCI Mapper में अपडेट करता है। इसके बाद वही खाता DBT Enabled Account बन जाता है और सरकारी योजनाओं का पैसा उसी खाते में भेजा जाता है।
यही कारण है कि कई बार PM Kisan, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्कॉलरशिप या LPG Subsidy का पैसा जारी होने के बावजूद लाभार्थी के खाते में नहीं पहुंचता। समस्या योजना में नहीं बल्कि NPCI Mapping या Aadhaar Seeding में हो सकती है।

ध्यान दे: अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं तब भी DBT का पैसा केवल उसी खाते में आएगा जो NPCI Mapper में Active Aadhaar Mapped Account के रूप में दर्ज है। कई लोगों का पैसा इसी वजह से दूसरे बैंक खाते में चला जाता है और उन्हें लगता है कि पैसा आया ही नहीं।

Aadhaar NPCI Link Status कैसे Check करें?

अगर आप भी भारत सरकार की किसी भी ऐसी योजना का लाभ ले रहे है जिसका पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में मिलता है जैसे PM Kisan, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्कॉलरशिप या किसी अन्य सरकारी योजना का पैसा और आपको क़िस्त भी रुकी हुई है तो सबसे पहले आपको Aadhaar NPCI Link Status जरूर चेक करें। इसको चेक करना का तरीका काफी आसन है आप अपने मोबाइल फ़ोन से ही घर बैठे चेक कर सकते है चलिए जानते है स्टेप-बाय-स्टेप

  • Step 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं।
  • Step 2: अब “Bank Seeding Status” विकल्प पर क्लिक करें। यह सेवा आपके आधार और बैंक खाते की लिंकिंग स्थिति दिखाती है

how to check and link aadhar npci online via mobile

  • Step 3: अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha भरें।
  • Step 4: “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा। OTP दर्ज करके Login करें।
  • Step 5: Verification पूरा होते ही स्क्रीन पर आपकी Aadhaar-Bank Linking Status दिखाई देगी। NPCI Mapping Active है या नहीं, DBT किस बैंक खाते में भेजा जाएगा, Aadhaar Seeding Status क्या है, Aadhaar किस बैंक से लिंक है आदि 
online aadhar seeding status check

ध्यान दे: अगर Status में कोई बैंक नहीं दिख रहा है, Aadhaar Link Not Found दिखाई दे रहा है या NPCI Mapping Active नहीं है, तो आपकी सरकारी योजना की राशि खाते में आने में समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में संबंधित बैंक शाखा में जाकर Aadhaar Seeding और NPCI Mapping Update करवाएं।

mAadhaar App से Aadhaar NPCI Status कैसे Check करें?

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप UIDAI के New mAadhaar App की मदद से भी Aadhaar Bank Linking Status और NPCI Mapping Status चेक कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए काफी आसान है जो बार-बार वेबसाइट खोलने की बजाय मोबाइल ऐप का उपयोग करना पसंद करते हैं। UIDAI की Aadhaar Services में Aadhaar-Bank Account Linking Status देखने की सुविधा उपलब्ध है।

  • Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में UIDAI का आधिकारिक mAadhaar App इंस्टॉल करें और Login करें।
  • Step 2: App के Dashboard पर जाएं और “My Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब “Aadhaar-Bank Account Link Status” विकल्प पर क्लिक करें। यह सेवा आपके Aadhaar और बैंक खाते की लिंकिंग स्थिति दिखाती है।
  • Step 4: अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा Security Captcha भरें। इसके बाद “Request OTP” पर क्लिक करें।
  • Step 5: Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और “Verify” पर क्लिक करें।
  • Step 6: Aadhaar NPCI Link Status देखें

ध्यान दे: अगर Status में कोई बैंक नहीं दिख रहा है, Aadhaar Link Not Found दिखाई दे रहा है या NPCI Mapping Active नहीं है, तो आपकी सरकारी योजना की राशि खाते में आने में समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में संबंधित बैंक शाखा में जाकर Aadhaar Seeding और NPCI Mapping Update करवाएं।

DBT किस बैंक खाते में जा रहा है कैसे पता करें?

मुझसे काफी लोगो ने सवाल किया है। क्योकि बहुत से लोगों के पास 2-3 बैंक खाते होते हैं और उन्हें लगता है कि सरकारी योजना का पैसा उसी खाते में आएगा जिसमे आधार लिंक है या जिसको वे इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जैसे मैने सुरु में ही जानकारी दी थी की DBT (Direct Benefit Transfer) का पैसा उस बैंक खाते में भेजा जाता है जो Aadhaar के साथ NPCI Mapper में Active रूप से Link होता है। UIDAI के अनुसार Aadhaar Linking Status में बैंक की जानकारी NPCI Server से प्राप्त की जाती है।
अगर आपको PM Kisan, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्कॉलरशिप या LPG Subsidy का पैसा नहीं मिल रहा है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि DBT किस बैंक खाते में जा रहा है। कही ऐसे तो नहीं की पैसा किसी दुसरे बैंक अकाउंट में जा रहा है और आप किसी दुसरे बैंक में चेक करे रहे है

तरीका 1: UIDAI Portal से Bank Name देखें

हमने जो स्क्रीनशॉट आपको ऊपर दिया है अगर आपने ध्यान से देखा होगा तो उसने aadhar seeding status active है लेकिन बैंक नाम के सामने कोई बैंक नहीं है अब यहाँ जो स्क्रीनशॉट है ये अलग व्यक्ति का है जिसका आधार सीडिंग एक्टिवेट है साथ ही बैंक का नाम भी शामिल है

मतलब इनका किसी भी सरकारी योजना का पैसा तभी मिलेगा जब ये यही वाला बैंक अकाउंट सरकारी योजना के लिए देगे अगर इनका कोई दूसरा बैंक अकाउंट है तो उसमे आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक हो सकता है लेकिन आधार सीडिंग केवल बैंक ऑफ़ बरोदा में है इसीलिए इनका इसी बैंक में आएगा

aadhar card bank seeding link status successful

तरीका 2: NPCI BASE Portal से Aadhaar Mapping Status देखें

NPCI ने Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) नाम की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से नागरिक Aadhaar Mapping Status, Fresh New Linking और Mapping History भी देख सकते हैं।

NPCI Status Active नहीं दिख रहा? ये करें

अगर Aadhaar NPCI Link Status चेक करने पर कोई बैंक नहीं दिख रहा, “Aadhaar Not Seeded”, “NPCI Mapping Not Found” या DBT Status Inactive दिखाई दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर मामलों में यह समस्या बैंक द्वारा Aadhaar Seeding या NPCI Mapping अपडेट न होने की वजह से होती है। Aadhaar Seeding और NPCI Mapping का काम बैंक करता है।

1. बैंक में Aadhaar Seeding Status चेक करें

सबसे पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर पूछें कि आपका Aadhaar Number खाते से Seeded है या नहीं। क्योकि मैने कई बार देखा है कि:-
  • Aadhaar बैंक खाते से लिंक नहीं होता
  • Linking Request Pending रहती है
  • Aadhaar Number गलत दर्ज हो जाता है

ऐसी स्थिति में DBT Payment रुक सकता है।

2. NPCI Mapping Update करवाएं

सिर्फ Aadhaar Link होना काफी नहीं है। DBT प्राप्त करने के लिए बैंक को आपके Aadhaar Number को NPCI Mapper में भी अपडेट करना होता है। अगर Mapping नहीं हुई है तो PM Kisan, Pension, Scholarship या LPG Subsidy का पैसा खाते में नहीं आएगा।

3. DBT वाला बैंक खाता Verify करें

अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं, तो संभव है कि Aadhaar किसी दूसरे खाते के साथ Active हो। UIDAI के अनुसार DBT लाभ केवल उसी बैंक खाते में भेजा जाता है जिसे आपने DBT प्राप्त करने के लिए चुना है और जिसकी Mapping NPCI Mapper में सक्रिय है।

4. Mapping Update होने में कितना समय लगता है?

बैंक में Aadhaar Seeding या NPCI Mapping Request देने के बाद अपडेट होने में कुछ 2 से 7 working days तक का समय लग सकता हैं। कुछ मामलों में यह समय बैंक और Verification प्रक्रिया के अनुसार अधिक भी हो सकता है।

एक Aadhaar कितने बैंक खातों से लिंक हो सकता है?

यह सवाल भी मुझसे कमेंट करके बहुत बार मुझे गया है। क्योकि आज के समय में बहुत से लोगों के पास 2, 3 या उससे अधिक बैंक खाते होते हैं और ऐसे में समस्या होती है यह पता करना कि अगर सभी खातों में Aadhaar card पहले से ही लिंक है तो सरकारी योजनाओं का पैसा आखिर किस खाते में आएगा? मुझे पता है आपके मन में यही सवाल चल रहा होगा आइये जानते है:-

DBT का पैसा किस खाते में आएगा?

भले ही आपका Aadhaar कई बैंक खातों से लिंक हो, लेकिन DBT (Direct Benefit Transfer) का पैसा केवल एक Active NPCI Mapped Account में ही भेजा जाता है। UIDAI के अनुसार लाभार्थी को DBT का लाभ केवल उसी खाते में मिलता है जिसे बैंक द्वारा NPCI Mapper में DBT Enabled Account के रूप में Seed किया गया हो। मुझे उम्मीद है आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स से जान लिया होगा की आपके कौन-से बैंक में Npci हुआ है NPCI होगा उसमे ही पेमेंट आएगा

मान लीजिए आपके पास:

  • SBI Account
  • Bank of Baroda Account
  • PNB Account
  • HDFC Account
  • ICICI Bank Account
  • AXIS Account

तीनों में Aadhaar लिंक है। फिर भी PM Kisan, Vidhwa Pension, Vridha Pension, Divyang Pension, Scholarship या LPG Subsidy का पैसा केवल उसी खाते में आएगा जिसमे वर्तमान समय में NPCI Mapper में DBT Account status Active है।

अगर DBT किसी दूसरे खाते में जा रहा है तो?

अगर आप चाहते हैं कि सरकारी योजनाओं का पैसा किसी दूसरे बैंक खाते में आए, तो संबंधित बैंक शाखा में जाकर Aadhaar Seeding / NPCI Mapping Update के लिए आवेदन करना होगा। बैंक NPCI Mapper को अपडेट करेगा और उसके बाद नया खाता DBT प्राप्त करने के लिए Active Account बन सकता है।

बैंक बदलना है? DBT दूसरे खाते में कैसे मंगवाएं?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि अगर उनका Aadhaar किसी पुराने बैंक खाते से लिंक है या वे अब किसी दूसरे बैंक खाते में PM Kisan, Pension, Scholarship या अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं, तो क्या DBT Account बदला जा सकता है?

इसका जवाब है हाँ। UIDAI के अनुसार DBT प्राप्त करने वाला बैंक खाता बदला जा सकता है। इसके लिए संबंधित बैंक में Aadhaar Seeding और NPCI Mapping Update करानी होती है।

Step 1: जिस बैंक खाते में DBT मंगवाना चाहते हैं उसे चुनें

सबसे पहले तय करें कि आप किस बैंक खाते में सरकारी योजनाओं का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं। ध्यान रखें:
  • खाता Active होना चाहिए
  • Aadhaar और बैंक रिकॉर्ड में नाम सही होना चाहिए
  • मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए

Step 2: बैंक शाखा में जाएं

अब उसी बैंक शाखा में जाएं जहाँ आपका नया खाता है। क्योकि आपको अपने बैंक ब्रांच में विजिट करके वहा जरुरी जानकारी साझा करनी होती है उसके बाद भरकर जमा भी पड़ता है

Step 3: Aadhaar Seeding Consent Form भरें

बैंक से:

  • Aadhaar Seeding Form
  • Mandate Form
  • Consent Form

मांगें और सही जानकारी भरकर जमा करें।

Important Links

Aadhaar Bank Seeding Status Check Link 1 | Link 2
UIDAI Official Website Click Here
NPCI BASE (Bharat Aadhaar Seeding Enabler) Check Here
New Bank Seeding Online Apply Here
Bank deseeding Online Apply Here

Facebook
WhatsApp
Telegram
Telegram Join Karein