...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UAN Activate Kaise Kare 2026: आधार से घर बैठे ऐसे करें UAN Activation, EPFO ने शुरू की Face Authentication सुविधा

aadhar uan activate kaise kare
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

UAN Activate Kaise Kare 2026: अगर आपने हमारा पिछला आर्टिकल How to Find UAN Number देखा है तो अब आपके पास अपना UAN Number आ गया होगा। लेकिन EPFO Portal, Passbook, PF Withdrawal या अन्य सेवाओं का उपयोग करते समय “UAN Not Activated” दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले आपको अपना UAN Activate करना होगा। कई कर्मचारी UAN Number तो प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन Activation न होने की वजह से वे PF Balance, Passbook और KYC जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते।

अच्छी बात यह है कि अब EPFO और UMANG App की मदद से UAN Activation करना पहले से कहीं आसान हो गई है। आधार सत्यापन (Aadhaar Verification), Face Authentication और मोबाइल नंबर की मदद से घर बैठे ही UAN Activate किया जा सकता है। नीचे हम आपको बताएंगे कि UAN Activation क्या है, आधार के साथ UAN कैसे सक्रिय करें, UAN Active है या नहीं कैसे चेक करें और अगर Activation के दौरान कोई समस्या आए तो उसे कैसे ठीक करें।

UAN Activation क्या है और यह क्यों जरूरी है?

UAN Activation का मतलब है EPFO द्वारा जारी किए गए UAN Number को सक्रिय (Activate) करना ताकि कर्मचारी EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सके। हाल के बदलावों के बाद EPFO ने UAN Activation और UAN Allotment के लिए UMANG App और Face Authentication आधारित प्रक्रिया को बढ़ावा दिया है।

अगर आपका UAN Activate नहीं है, तो आपको कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा, जैसे:

  • PF Passbook देखना,
  • PF Balance Check करना,
  • Online Claim Submit करना,
  • PF Transfer Request करना,
  • KYC Status Check करना,
  • UAN Card Download करना

यही कारण है कि UAN Number मिलने के बाद उसे Activate करना उतना ही जरूरी है जितना UAN प्राप्त करना। एक बार Activation पूरा हो जाने पर आप EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग घर बैठे मोबाइल से कर सकते हैं।

आधार कार्ड से UAN नंबर कैसे एक्टिवेट करें?

EPFO ने UAN Activation की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए UMANG App और Aadhaar आधारित Face Authentication सुविधा शुरू की है। अब कई मामलों में UAN Activation के लिए EPFO Portal की बजाय UMANG App का उपयोग किया जाता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना UAN Activate कर सकते हैं:-

Step 1: UMANG App और Aadhaar Face RD App इंस्टॉल करें

सबसे पहले Google Play Store से UMANG App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। Face Authentication के लिए दोनों ऐप आवश्यक हैं।

Step 2: EPFO Services खोलें

UMANG App में Login करने के बाद Search Box में “EPFO” सर्च करें और EPFO Services वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: UAN Services Through Face Auth सेक्शन में आए

अब “UAN Activation” विकल्प पर क्लिक करें। नई स्क्रीन आपके सामने खुल जाएगी

Step 4: जरूरी जानकारी दर्ज करें

  • UAN Number
  • Aadhaar Number
  • Mobile Number

इसके बाद Aadhaar Verification के लिए Consent Box पर टिक करें।

Step 5: OTP Verification पूरा करें

आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें।

Step 6: Face Authentication करें

अब Face Authentication विकल्प पर क्लिक करें और कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें। UIDAI Face RD App आपकी पहचान सत्यापित करेगा।

Step 7: UAN Activation Complete

Face Verification सफल होते ही आपका UAN Activate हो जाएगा। कई मामलों में Activation की पुष्टि SMS के माध्यम से भी भेजी जाती है।

कैसे पता करें कि मेरा PF UAN Number Active है या नहीं?

कई कर्मचारियों को अपना UAN Number तो मिल जाता है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि उनका UAN वास्तव में Activate हुआ है या नहीं। अगर UAN Active नहीं है, तो PF Passbook, Claim Status, KYC और अन्य EPFO सेवाओं का उपयोग करने में समस्या आ सकती है।

अपना UAN Active Status चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान तरीके अपनाएं:

तरीका 1: UMANG App से चेक करें

  • UMANG App खोलें
  • EPFO Services पर जाएं
  • Login या Member Services विकल्प चुनें
  • अगर EPFO सेवाएं सामान्य रूप से खुल रही हैं, तो आपका UAN आमतौर पर Active माना जाता है

तरीका 2: EPFO Portal पर Login करके देखें

पहले PF UAN Number Active पोर्टल से होता है पर अभी सरकार के नए आदेश के बाद से पोर्टल से ये सुविधा उमंग एप्लीकेशन पर ट्रांसफर कर दी गयी है

epfo uan number active kaise kare

UAN Active होने के बाद क्या कर सकते हैं?

  • PF Passbook देख सकते हैं
  • PF Balance Check कर सकते हैं
  • Online Claim Submit कर सकते हैं
  • PF Transfer Request कर सकते हैं
  • KYC Status Verify कर सकते हैं
  • UAN Card Download कर सकते हैं

महत्वपूर्ण: अगर आपने हाल ही में UAN Activate किया है, तो कुछ सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय होने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में कुछ घंटों बाद दोबारा Login करके चेक करें।

EPFO UAN Number से मोबाइल नंबर कैसे रजिस्टर करें?

UAN Activation के दौरान मोबाइल नंबर रजिस्टर करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि EPFO द्वारा भेजे जाने वाले OTP, Login Alerts, Claim Updates और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं इसी नंबर पर प्राप्त होती हैं। UAN Activation प्रक्रिया में मोबाइल नंबर को Aadhaar आधारित सत्यापन के साथ जोड़ा जा सकता है।

1. अगर UAN Activate कर रहे हैं

अगर आप पहली बार UAN Activate कर रहे हैं, तो Activation प्रक्रिया के दौरान ही मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलता है। Activation Complete होने पर मोबाइल नंबर भी UAN से लिंक हो जाता है।

2. अगर मोबाइल नंबर बदल गया है

अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो EPFO Member Portal में Login करके इसे बदला जा सकता है।

  • EPFO Member Portal में Login करें
  • “Manage” सेक्शन में जाएं
  • “Contact Details” विकल्प चुनें
mobile number change epf account
  • “Change Mobile Number” पर क्लिक करें
  • नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • OTP Verify करें
  • Submit पर क्लिक करें

इसके बाद नया मोबाइल नंबर आपके UAN Account में अपडेट हो जाएगा।

महत्वपूर्ण: मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद भविष्य में Password Reset, OTP Login और EPFO Services का उपयोग करना काफी आसान हो जाता है। इसलिए हमेशा वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके पास सक्रिय (Active) हो।

Some Important Links

Important Links

OfficialDirect Links
UAN Activation (Download UMANG App)Click Here
Download Aadhaar Face RD AppClick Here
EPFO Member PortalClick Here
PF Passbook CheckClick Here
EPFO Official WebsiteClick Here
EPFO Helpdesk (14470)Click Here
Mobile Change Epfo PdfCheck Now

FAQs

UAN Activation में कितना समय लगता है?

अधिकांश मामलों में OTP Verification और Face Authentication सफल होने के तुरंत बाद UAN Activation पूरा हो जाता है और Confirmation Message प्राप्त हो जाता है।

मोबाइल नंबर बदल गया है तो क्या UAN Activate कर सकते हैं?

हाँ, नया मोबाइल नंबर EPFO Account में अपडेट करने के बाद UAN Activation और अन्य EPFO सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

क्या UAN Activate किए बिना PF Balance चेक कर सकते हैं?

नहीं, बिना UAN Activate के आप EPF का बैलेंस नहीं निकल पाएगे।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');