MP Post Matric Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
|
| चलिए अब तक आपने देखा की 2026 में मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है क्या रिक्वायरमेंट होती है और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए तो अब बात करते हैं जिसके लिए आप यहां आए हैं कि आप एमपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कैसे ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते हैं |
| अब सबसे पहले समझे की मध्य प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के 2 तरीके होते है पहला स्कूल के छात्रों के लिए और दूसरा कॉलेज/प्रोफेशनल कोर्सेज के छात्रों के लिए आइए दोनों कैसे फॉर्म भर भर सकते है जानते है 2026 का नया तरीके और पोर्टल |
1. स्कूल के छात्रों के लिए (कक्षा 11वीं और 12वीं)
|
| अगर आप या आपके बच्चे कक्षा 11वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो आपको खुद ऑनलाइन या कैफ़े में जाकर फॉर्म नहीं भर सकते है आप जिस स्कूल/कॉलेज में पढ़ते है उनकी तरफ से आपसे ऊपर बताये गए डाक्यूमेंट्स मागे जाते है बस आपको उनको अपने कागजात दे देने है स्कूल के अधिकारी MP Scholarship Portal पर लॉग इन करके आपका डेटा खुद अपलोड और वेरिफाई करते हैं |
| ध्यान दे: अगर आपने 11th क्लास में फॉर्म भरा था, तो 12वीं में आने पर स्कूल खुद आपके फॉर्म को आगे फॉरवर्ड (रिन्यू) कर देता है. |
2. कॉलेज के छात्रों के लिए (BA, BSc, ITI, Diploma, MBBS, Engineering)
|
|
अब जब आप अपना स्कूल पास आउट करके कॉलेज में आ जाते हो यानी कि आप ग्रेजुएशन करना चाहते हो तो आपको मध्य प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है या सीएससी सेंटर जाकर स्कॉलर]शिप फॉर्म भरवा सकते हैं यहाँ हम जानेगे की आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऑनलाइन scholarship form कैसे भर सकते है
|
- Step 1: अपने मोबाइल फ़ोन में ब्राउज़र खोले या गूगल में जाये
- Step 2: अब SC,ST, OBC स्टूडेंट्स MPTAAS Portal पर आये (क्योकि 2026 ने तीनो वर्गों के नए पंजीकरण इसी पोर्टल पर हो रहे है) (पोर्टल Direct Link नीचे दिए गए है)
|
MP SC, ST, OBC Professional Courses BA, BSc, ITI, Diploma, MBBS, Engineering New Registration 2026
|
- सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट “tribal.mp.gov.in पर आये (पोर्टल Direct Link नीचे दिए गए है)
- अब पोर्टल पर सबसे ऊपर मेनू में देखे MPTAASC New पर क्लिक करे
|
 |
| अब नया पेज खुलेगे यहाँ लॉग इन आप्शन है अगर आपने पहले “हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण” कर लिया है तो लॉग इन करे यूजर आईडीई, पासवर्ड और कैप्चर भर कर लेकिन अगर आप पहली बार पोर्टल पर आये है तो अपना “नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण” करने के लिए इसपर क्लिक करे |
 |
- अब New Registration करने के लिए जैसे ही क्लिक करेगे नया पेज खुलेगा
- अब यहाँ अपनी “हितग्राही का समग्र आई डी” डाले OTP पर क्लिक करे
- लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको भर कर सबमिट करे
- फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
- अपना नाम, DOB, पता, कॉलेज, और समग्र आईडीई डाले बाकी सभी जानकारी यहाँ समग्र आईडीई से आ जाएगी बस अब सबमिट कर दे
- इसके बाद आपको User ID और पासवर्ड मिल जायेगे इनको लिखकर रख ले
|
 |
| ध्यान दे: पंजीकरण एक बार ही होता है अगर आप 11th से मध्य प्रदेश पोस्ट मेट्रिक का लाभ ले रहे है तो पहले से आपकी यूजर आईडीई और पासवर्ड होगा वही डाल कर लॉग इन करे |
- अपनी User ID और Password डाले कैप्चर कोड भरे और पोर्टल पर लॉग इन करें
- अब यहाँ आपको अपनी प्रोफाइल दिखाई देगे साथ ही “Apply for Scholarship” का आप्शन भी दिखाई देगा इसपर क्लिक करे
- इसके बाद यहाँ (2026-27), अपने कॉलेज का नाम, कोर्स का नाम और एडमिशन की तारीख भर कर next करे
- अपनी 10वीं/12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र और फीस की रसीद को मोबाइल से स्कैन करके अपलोड करें
- एक-बार अपना फॉर्म को अच्छी तरह से चेक करें और Submit कर दे
- इस प्रिंटआउट के साथ अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगाकर अपने कॉलेज में जमा कर दें. जब तक आप इसे कॉलेज में जमा नहीं करेंगे, आपकी स्कॉलरशिप मंजूर नहीं होगी.
|
| ध्यान दे: हमने वैसे ही स्टेप और आप्शन दिया है जैसे हमने पोर्टल पर मिले लेकिन समय के साथ पोर्टल में बदलाव या आप्शन में changes हो सकते है इसीलिए जब फॉर्म भरे तो चेक करे वैसे जैसे ही कोई changes होते है तो हम यहाँ आपको अपडेट जरुर देगे |