मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 12वीं बोर्ड के होनहार छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 15 अप्रैल 2026 को एमपी बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। अब सरकार पात्र मेधावी छात्रों की लिस्ट तैयार करेगी और अपनी ‘मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ (MP Free Laptop Yojana) के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹25,000 सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।
अगर आपने भी इस साल 12वीं की परीक्षा दी है और अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो जान लीजिए कि आपको यह पैसा कैसे मिलेगा, लिस्ट में नाम कैसे चेक करना है और इसके लिए क्या शर्तें हैं।
MP Free Laptop Scheme 2026: Quick Overview
| विवरण (Details) | महत्वपूर्ण जानकारी |
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना (मेधावी छात्र प्रोत्साहन) |
| राज्य / बोर्ड | मध्य प्रदेश (MP Board) |
| किसे मिलेगा लाभ | 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को |
| वितरण राशि | ₹25,000 (सीधे बैंक खाते में) |
| आवेदन का तरीका | स्कूल द्वारा ऑटोमैटिक (पोर्टल के माध्यम से) |
| आधिकारिक वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 0755-2600115 |
MP Laptop Yojana 2026 क्या है? पहले समझें
मध्य प्रदेश सरकार की “प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना” (Pratibhashali Vidyarthi Protsahan Yojana) के तहत हर साल 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को ₹25,000 की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए दी जाती है। इस राशि से छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं।
यह योजना School Education Department, Madhya Pradesh Shasan चलाती है। इसका official portal है shikshaportal.mp.gov.in जिसपर बच्चे लैपटॉप योजना से जुडी सभी जानकारी आसानी से हासिल कर सकते है।
MP Board 12th Result 2026 में क्या हुआ?
15 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 10-11 बजे मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया। 12वीं में इस बार 3,67,079 छात्रों ने First Division हासिल की। यानी इस साल बड़ी संख्या में छात्र Laptop Yojana के लिए पात्र हो सकते हैं।
अगर आप अपना 12th MP Board Result 2026 देखना चाहते है तो आप रिजल्ट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और result.mponline.gov.in पर देख सकते है।
MP Laptop Yojana 2026 कितने प्रतिशत पर मिलेंगे ₹25,000?
यह सवाल 12वी पास करने वाले छात्रों के मन में चल रहा है की मध्यप्रदेश सरकार क्या सभी 12th क्लास पास करने वाले बच्चो को लैपटॉप देगी या प्रतिशत के आधार पर बच्चे चुने जायेगे। तो मैं कहुगा की बिलकुल सरकार अच्छे नंबर लाने वाले छात्र जिन्होंने 75% से ज्यादा स्कोर किया होगा ऐसी छात्रों को फ्री लैपटॉप योजना में शामिल करेगी shikshaportal.mp.gov.in के अनुसार, पिछले वर्षों में यह criterion इस प्रकार रहा है:-
- सामान्य वर्ग (General): 75% या उससे अधिक
SC/ST/OBC वर्ग: 75% या उससे अधिक
ध्यान दें: पहले General Category के लिए 85% की शर्त थी, लेकिन CM डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में इसे सभी वर्गों के लिए 75% कर दिया गया। 2025 में 94,234 छात्रों को इस आधार पर ₹25,000 मिले थे।
मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना में कौन छात्र पात्र (Eligible) हैं?
shiksha portal के अनुसार, Laptop Yojana का लाभ पाने के लिए सरकार के दुवारा कुछ शर्ते रखी गयी है जिससे ये योजना सही लोगो तक पहुच सके:-
| पात्र हैं (Eligible) | अपात्र हैं (Not Eligible) |
| मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। | CBSE, ICSE या किसी अन्य बोर्ड के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। |
| MPBSE (MP Board) से 12वीं की परीक्षा दी हो Regular या Private (Self-Study) दोनों। | किसी भी एक विषय में Fail (सप्लीमेंट्री) होने पर लाभ नहीं मिलेगा। |
| 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक (Aggregate) होने चाहिए। | जिनका बैंक खाता Aadhaar से Link नहीं है उनका पैसा अटक जाएगा (उन्हें पहले Link कराना होगा)। |
| सभी विषयों में Pass होना अनिवार्य है। | – |
| Aadhaar से Linked बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT Active हो। | – |
फ्री लैपटॉप स्कीम में अपनी पात्रता कैसे जांचें?
- Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Default.aspx पर जाएं।
- Step 2: होमपेज पर “अपनी पात्रता जानें” (Know Your Eligibility) पर क्लिक करें।

- Step 3: अपना 12वीं का Roll Number और Exam Year (2026) दर्ज करें।
- Step 4: “Get Details of Meritorious Student” पर क्लिक करें।

- Step 5: अगर आपके अंक पात्रता के अनुसार हैं तो आपका नाम और विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अगर नाम नहीं दिखा तो: Helpline Number 0755-2600115 पर कॉल करें या अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना Payment Status कैसे चेक करें?
स्टूडेंट अब सोच रहे होगे की जब सरकार ₹25,000 ट्रांसफर करेगी तब कहा और कैसे चेक करे की बैंक में पैसा मिला या नहीं तो इसको चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:-
- Step 1: shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।
- Step 2: लैपटॉप विवरण पर क्लिक करे

- Step 3: मेनू में “ई-भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- Step 4: “View Your Payment Status” लिंक पर क्लिक करें।

- Step 5: 12वीं का Roll Number और Year दर्ज करें।
- Step 6: आपका Payment Status स्क्रीन पर दिख जाएगा।
MP लैपटॉप योजना के ₹25,000 कब तक आएंगे?
अब मुझसे कई स्टूडेंट्स ने कमेंट करके पूछा है की मध्यप्रदेश बोर्ड 12वी का रिजल्ट आ गया है तो अब जिन बच्चो ने 75% से अधिक नंबर पाए है उनको कैसे मिलेगे लैपटॉप के लिए पैसे आपके भी मन में यही सवाल होगा तो इसका सीधा जवाब है की पिछले साल का पैटर्न को देखते हुए :
- MP Board 12th Result 2025 – 6 मई 2025 को आया।
- Laptop Yojana Payment – July 2025 में ₹235 करोड़ (94,234 छात्रों को) ट्रांसफर हुए।
इस पैटर्न के अनुसार, चूँकि MP Board 12th Result 2026 में 15 अप्रैल 2026 को आया है इसलिए Laptop Yojana Payment मई से जुलाई 2026 के बीच आने की संभावना है। जैसे ही सरकार ऑफिशियल डेट घोषित करेगी हम इस लेख को अपडेट करेंगे।
ध्यान दें: पैसा सीधे उसी बैंक खाते में आएगा जो समग्र पोर्टल (Samagra Portal) पर आपके नाम से रजिस्टर है और Aadhaar से लिंक है। अभी से अपना बैंक अकाउंट और Aadhaar लिंक वेरीफाई कर लें।
फ्री लैपटॉप योजना से ₹25,000 मिलने के बाद क्या करें?
यह राशि केवल laptop खरीदने के लिए है इसीलिए इसे Pratibhashali Vidyarthi Protsahan Yojana कहते हैं। छात्र इस पैसे से अपनी पसंद का कोई भी laptop खरीद सकते हैं कोई specific brand या model अनिवार्य नहीं है। साथ में सरकार सभी पात्र छात्रों को एक “सम्मान पत्र” (Citation Certificate) भी देती है।
फ्री लैपटॉप योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)
लिस्ट में नाम आने के बाद आपके स्कूल द्वारा आपका फॉर्म शिक्षा पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। इसके लिए आपके पास ये दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए:
- 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य)
- समग्र आईडी (Samagra ID – e-KYC के साथ)
- निवास प्रमाण पत्र (MP Domicile)
- बैंक पासबुक (जिसमें DBT एक्टिवेट हो)
FAQs
Q1. MP Laptop Yojana 2026 के लिए कितने % अंक चाहिए?
Ans: इस योजना में भाग लेने के लिए कम से कम छात्र ने 75% या उससे अधिक % हासिल किये हो
Q2. क्या फ्री लैपटॉप योजना CBSE के छात्रों को भी मिलेगा?
Ans: नहीं। यह योजना केवल MPBSE (MP Board) के छात्रों के लिए है। CBSE, ICSE या अन्य बोर्ड के छात्र पात्र नहीं हैं।
