Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

MP Ladli Behna Yojana 36th Installment: अब हर महीने मिलेंगे ₹1500 जानें खाते में कब आएगी 36वीं किस्त

MP Ladli Behna Yojana 36th Installment final list check
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ ‘लाडली बहनों’ के लिए एक बहुत बड़ी और ताज़ा खुशखबरी है। राज्य सरकार ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली राशि को ₹1250 से बढ़ाकर अब ₹1500 प्रति माह कर दिया है।

हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के आष्टा से महिलाओं के खातों में 35वीं किस्त जारी कर दी है। जिसमे 1.25 करोड़ महिलाओ के खाते में कुल 1,836 करोड़ रूपये भेजे गए है अब सभी महिलाओं Ladli Behna Yojana 35th Installment मिलने के बाद मई महीने में आने वाली 36वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार है। इसके साथ ही छूटी हुई महिलाओं के लिए ‘तीसरे चरण’ (3rd Phase) के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी नया अपडेट सामने आया है।

Ladli Behna Yojana 36th Installment: Quick Overview

विवरण (Details)ताज़ा अपडेट (April 2026)
योजना का नाममुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव
नई किस्त की राशि₹1500 प्रति माह (पहले ₹1250 थी)
पिछली किस्त (35वीं)12 अप्रैल 2026 को जारी हुई
अगली किस्त (36वीं)मई 2026 के दूसरे सप्ताह में (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? (Next Installment Date)

जैसे की हमने आपको बताया की सीएम मोहन यादव द्वारा 12 अप्रैल दिन रविवार को 35वीं किस्त के 1,836 करोड़ रुपये अधिकारिक रूप से 1.25 करोड़ महिलाओ के बैंक अकाउंट में DBT के जरिये ट्रांसफर किये जा चुके है अब सबसे बड़ा सवाल है माताओ के मन में यही है कि अब MP Ladli Behna Yojana 36th Installment कब रिलीज़ की जाएगी

पिछले आकड़ो के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 10-15 तारीख के आस-पास डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करती है। जैसे आपने देखा की 35वी लाडली बहन क़िस्त 12 अप्रैल को साथ ही 34वी लाडली बहना क़िस्त 12 मार्च को और 33वी लाडली बहना योजना की क़िस्त 14 फरवरी 2026 में जारी की गयी थी इसलिए पूरी संभावना है कि मई 2026 की किस्त 10-15 मई के आस-पास करोड़ों बहनों के खातों में जमा की जाएगी।

ध्यान दे: पैसा बैंक खाते में तभी आएगा जब आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होगा और उसमें DBT एक्टिवेट होगी।

लाडली बहना योजना का तीसरा चरण (3rd Phase) कब शुरू होगा?

जो महिलाएं 21 से 60 वर्ष की आयु सीमा में आती हैं लेकिन किसी कारणवश पहले या दूसरे राउंड में फॉर्म नहीं भर पाई थीं वे तीसरे चरण (Round 3) का इंतज़ार कर रही हैं।

ताज़ा जानकारी के अनुसार सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही छूटी हुई महिलाओं के लिए पोर्टल को फिर से ओपन किया जाएगा।

इसीलिए अभी इतंजार करे जब भी 3rd Phase शुरू होगा, फॉर्म ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस के माध्यम से ही भरे जाएंगे। इसलिए अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) की e-KYC और आधार कार्ड अभी से अपडेट करा कर रखें।

जरुरी जानकारी: सरकार की ओर से 3rd Phase की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। जैसे ही कोई official update आएगी, हम इस लेख को अपडेट करेंगे।

पोर्टल पर अपना नाम और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

सरकार भी डिजिटल रूप से तेजी से विकास कर रही है अब आप अपनी सभी किस्तों का स्टेटस ऑनलाइन घर बैठे-बैठे मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर/टेबलेट आदि के माध्यम से बस कुछ ही मिनटों में चेक कर सकते है चाहे फिर आपको 33वी क़िस्त चेक करनी हो या 35वी लाडली बहना योजना की इन्सटॉलमेंट और आने वाली लाडली बहना की 36वी क़िस्त का पेमेंट स्टेटस भी यही चेक कर पायेगे। चलिए चेक करते है:-

  • सबसे पहले योजना के ऑफिसियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू में जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर या अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड (Captcha) डालकर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें और ‘Search‘ पर क्लिक करें। आपके भुगतान का पूरा स्टेटस (Payment Status) स्क्रीन पर आ जाएगा।

MP लाडली बहन योजना की eKYC कैसे करें

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत Samagra eKYC करना अनिवार्य है। अगर यह पूरी नहीं है तो 36वीं किस्त रुक सकती है। eKYC दो तरीकों से होती है:-

तरीका 1: मोबाइल से ऑनलाइन घर बैठे

  • samagra.gov.in पर जाएं और “e-KYC करें” विकल्प चुनें
  • अपनी Samagra ID दर्ज करें
MP ladli behna yojana eKYC online kaise kare
  • Registered Mobile पर OTP आएगा enter करें
  • Biometric या OTP से verification पूरी करें

तरीका 2: नजदीकी CSC Center / Gram Panchayat:

अगर online eKYC नहीं हो रही तो अपने नजदीकी Common Service Center (CSC) या Gram Panchayat कार्यालय जाएं। साथ में आधार कार्ड + Samagra ID + Mobile Number लेकर जाएं। eKYC आमतौर पर 24-48 घंटे में update हो जाती है।

लाडली बहना स्कीम में कौन पात्रता और अपात्रता होता है?

मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना में भाग लेने के लिए महिलाओ के लिए कुछ आसन शर्ते रखी है जो इनको पूरा करता है वो पात्र (Eligible) मानी जाती है जो नहीं करती उनको अपात्र (Not Eligible) माना जाता है:-

पात्र हैं (Eligible)अपात्र हैं (Not Eligible)
मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।जो महिला या परिवार Income Tax भरते हैं।
महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो।परिवार में किसी के पास परमानेंट सरकारी नौकरी हो।
महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।परिवार में 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।
परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो।5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले परिवार।
5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले परिवार की महिला।निर्वाचित जनप्रतिनिधि (Elected Representative) के परिवार।

मध्यप्रदेश लाडली योजना की राशि कैसे बढ़ती रही पूरी Timeline

समय (अवधि)सहायता राशिविशेष विवरण
जून 2023 (शुरुआत)₹1,000 / माहयोजना की भव्य लॉन्चिंग हुई
वर्ष 2024 में₹1,250 / माहपहली बार राशि में बढ़ोतरी की गई
दिसंबर 2025 से अब तक₹1,500 / माहवर्तमान में मिल रही राशि ✓
वर्ष 2028 (लक्ष्य)₹3,000 / माहसरकार का आगामी संकल्प/वादा

क्या आपका नाम लाडली बहना की ‘पात्र सूची’ (Final List) से कट गया है?

कई महिलाओं की शिकायत आ रही है कि उन्हें पहले पैसा मिल रहा था, लेकिन अब आना बंद हो गया है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि सरकार समय-समय पर लिस्ट को अपडेट करती है और अपात्र महिलाओं जैसे- जिनके परिवार की आय बढ़ गई हो या जिन्होंने नया 4-पहिया वाहन खरीदा हो) का नाम हटा देती है। ऐसे चेक करें अपना नाम सुरक्षित है या नहीं:-

  • मोबाइल फ़ोन में आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • मेनू में जाकर ‘अंतिम सूची’ (Final List) या ‘पात्र हितग्राहियों की सूची’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें।
mp ladli bhena yojana final list  name check
  • इसके बाद अपना जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/ज़ोन और अपना वार्ड चुनें।
  • स्क्रीन पर आपके गाँव या वार्ड की पूरी लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप चेक कर सकती हैं कि आपका नाम अभी भी सुरक्षित है या कट गया है।

लाडली बहना Helpline: पैसा न आने पर यहाँ करें शिकायत

अगर आपका पेमेंट स्टेटस ‘सक्सेस’ (Success) दिखा रहा है तो समझ जाओ की आपकी e-KYC पूरी है और बैंक खाते में DBT भी चालू ह लेकिन फिर भी ₹1500 आपके हाथ में नहीं आए हैं तो आपको तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जिसके लिए आप सरकार द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं:-

  1. योजना का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
  2. CM Helpline (सीधी शिकायत): 181 डायल करें।

ध्यान दें: कॉल करने से पहले अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक (Registration No.) और अपनी समग्र आईडी (Samagra ID) किसी कागज़ पर लिखकर अपने पास ज़रूर रखें।

DBT और आधार सीडिंग (Aadhar Seeding) में क्या अंतर है?

मैने देखा है की लाखों महिलाओं का पैसा सिर्फ इस ‘कन्फ्यूजन’ की वजह से रुकता है। क्योकि ज़्यादातर महिलाएं ‘आधार लिंक’ और ‘DBT’ को एक ही चीज़ मान लेती हैं जबकि ये दोनों अलग हैं:

  • आधार लिंक (Aadhar Seeding): इसका सीधा सा मतलब है कि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है (जिससे आप फिंगरप्रिंट लगाकर पैसे निकाल सकती हैं)।
  • DBT (Direct Benefit Transfer): इसका मतलब है कि सरकार जो योजना (Subsidy) का पैसा भेजती है, उसे प्राप्त करने के लिए आपके खाते में NPCI (National Payments Corporation of India) के तहत एक विशेष सेटिंग चालू होनी चाहिए।

अगर आपका आधार लिंक है लेकिन लाडली बहना का पैसा नहीं आ रहा, तो तुरंत अपनी बैंक शाखा (Branch) में जाएं और बैंक अधिकारी से कहें “मुझे अपने खाते में DBT (NPCI Link) चालू करवानी है।” बैंक में एक छोटा सा फॉर्म भरते ही आपकी समस्या 24 घंटे में हल हो जाएगी।

FAQs

Q1. क्या मेरा लाडली बहना का पैसा मेरे पति या बेटे के खाते में आ सकता है?

Ans: बिल्कुल नहीं! लाडली बहना योजना का पैसा केवल और केवल उसी महिला के बैंक खाते में भेजा जाता है जिसके नाम से फॉर्म भरा गया है। इसके अलावा, आपका बैंक खाता ‘सिंगल’ (Single Account) होना चाहिए, किसी के साथ ‘ज्वाइंट खाता’ (Joint Account) नहीं चलेगा।

Q2. अगर मैंने अपना पुराना बैंक खाता बंद करके नया खुलवा लिया है तो क्या पैसा आना रुक जाएगा?

Ans: नहीं। सरकार पैसा आपके अकाउंट नंबर से नहीं बल्कि आपके आधार नंबर (DBT) के ज़रिए भेजती है। अगर आपने कोई नया बैंक खाता खुलवाया है और उसमें अपनी ‘DBT’ चालू करवा ली है, तो अगली किस्त का पैसा अपने आप आपके नए खाते में आ जाएगा। आपको पोर्टल पर कुछ भी बदलने की ज़रूरत नहीं है।

Facebook
WhatsApp
Telegram

Related Posts