...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PF Passbook Kaise Check Kare 2026: मोबाइल से EPF Passbook और Balance ऐसे देखें

PF Passbook Kaise Check Kare mobile se balance sms aur missed call
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

PF Passbook Kaise Check Kare 2026: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपके वेतन से PF कटता है, तो आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि आपके PF Account में कुल कितना पैसा जमा हुआ है। कई कर्मचारी सिर्फ SMS या Salary Slip देखकर अनुमान लगाते रहते हैं, जबकि EPFO ने PF Passbook देखने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई हुई है, जिसकी मदद से आप घर बैठे मोबाइल से अपना पूरा PF Balance और Contribution History देख सकते हैं।

EPFO की Member Passbook Service UAN और Password की मदद से Passbook देखने की सुविधा देती है, जबकि UMANG App के माध्यम से भी यह सेवा उपलब्ध है। EPF Passbook में केवल आपका कुल बैलेंस ही नहीं बल्कि कर्मचारी (Employee) और नियोक्ता (Employer) द्वारा जमा की गई राशि, EPS (Pension) Contribution, ब्याज और Withdrawal History जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी दिखाई देती है।

अगर आपको यह नहीं पता कि EPFO Portal या UMANG App से ईपीएफ अकाउंट में पासबुक कैसे देखें, Passbook नहीं खुल रही तो क्या करें या बिना Login PF Balance कैसे देखें, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में Step-by-Step बताई गई है। EPFO के अनुसार Member Passbook Service Passbook Portal और UMANG App दोनों के माध्यम से उपलब्ध है।

EPF mPassbook क्या है?

PF Passbook एक डिजिटल रिकॉर्ड (Digital Record) होती है, जिसे EPFO अपने सदस्यों के लिए उपलब्ध कराता है। इसमें आपके PF Account में जमा होने वाली हर राशि का पूरा विवरण दिखाई देता है। आसान शब्दों में कहें तो PF Passbook आपके EPF खाते का बैंक स्टेटमेंट है, जिसमें यह पता चलता है कि हर महीने कितना पैसा जमा हुआ और वर्तमान में आपका कुल बैलेंस कितना है। EPFO Passbook में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान का रिकॉर्ड उपलब्ध होता है।

PF Passbook में आमतौर पर ये जानकारी दिखाई देती है जैसे:-

1. Employee Contribution (कर्मचारी अंशदान)

यह वह राशि होती है जो हर महीने आपके वेतन से PF के रूप में काटी जाती है। यह रकम सीधे आपके EPF खाते में जमा होती है। EPFO नियमों के अनुसार कर्मचारी का योगदान PF बचत का मुख्य हिस्सा होता है।

2. Employer Contribution (नियोक्ता अंशदान)

आपकी कंपनी या नियोक्ता भी आपके PF खाते में योगदान करता है। Passbook में यह अलग कॉलम में दिखाई देता है, जिससे आप यह देख सकते हैं कि कंपनी ने हर महीने कितना पैसा जमा किया है।

3. Pension Contribution (EPS)

नियोक्ता के योगदान का एक हिस्सा Employee Pension Scheme (EPS) में जमा किया जाता है। यह राशि भविष्य में पेंशन लाभ के लिए होती है। Passbook में Pension Contribution या EPS Contribution अलग से दिखाई देती है।

4. Total PF Balance

Passbook में आपका कुल EPF Balance भी दिखाई देता है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता द्वारा जमा राशि तथा उस पर मिला ब्याज शामिल होता है। इससे आप यह जान सकते हैं कि आपके PF Account में वर्तमान समय में कुल कितनी राशि जमा है।

महत्वपूर्ण: PF Passbook को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपके नियोक्ता द्वारा PF योगदान नियमित रूप से जमा किया जा रहा है और आपके खाते पूरी तरह सुरक्षित है।

EPFO Portal से PF Passbook कैसे Check करें?

अगर आपका UAN Activate है और आपके पास EPFO Login Password मौजूद है, तो आप EPFO Member Passbook Portal के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपनी PF Passbook देख सकते हैं। EPFO की Member Passbook Service UAN और Password के जरिए Passbook देखने और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करती है।

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: EPFO Passbook Portal खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में ब्राउज़र में सर्च करे “EPFO Member Passbook Portal” और अधिकारिक वेबसाइट खोलें। (नीचे दिए गए लिंक से Direct Visit करे)

Step 2: UAN Number दर्ज करें

अब अपना 12 अंकों का UAN Number दर्ज करें।

Step 3: Password और Captcha भरें

EPFO Portal पर बनाए गए Password और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।

Step 4: Sign In पर क्लिक करें

सभी जानकारी भरने के बाद “Sign In” बटन पर क्लिक करें। सफल Login के बाद आपका Member Dashboard खुल जाएगा।

EPFO mPassbook Portal check passbook

Step 5: Member ID चुनें

अगर आपके UAN से एक से अधिक PF Accounts जुड़े हुए हैं, तो स्क्रीन पर सभी Member IDs दिखाई देंगी। जिस कंपनी की Passbook देखनी है, उस Member ID को चुनें।

Step 6: PF Passbook देखें

Member ID पर क्लिक करते ही आपकी PF Passbook खुल जाएगी। यहाँ आप:

  • Employee Contribution
  • Employer Contribution
  • EPS (Pension) Contribution
  • Interest Credit
  • Total PF Balance

Step 7: mPassbook या Lite Passbook Download करें

अगर आप Passbook को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करना चाहते हैं, तो Download पर क्लिक करके PDF Format में Passbook डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण: यदि Login करते समय “Invalid Password” या “UAN Not Activated” जैसी समस्या आती है, तो पहले UAN Activation और Password Reset प्रक्रिया पूरी करें। EPFO के अनुसार केवल Activated UAN वाले सदस्य ही Passbook Service का उपयोग कर सकते हैं।

UMANG App से PF Passbook कैसे Check करें?

अगर EPFO Portal बार-बार Error दिखा रहा है या आप मोबाइल से जल्दी PF Balance देखना चाहते हैं, तो UMANG App एक बेहतरीन विकल्प है। UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) पर EPFO की “View Passbook” सेवा उपलब्ध है, जिसकी मदद से कर्मचारी अपने PF Account की Passbook और Balance देख सकते हैं। EPFO भी UMANG App के माध्यम से Passbook Service उपलब्ध कराता है।

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: UMANG App डाउनलोड और Login करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG App इंस्टॉल करें और मोबाइल नंबर तथा MPIN की मदद से Login करें।

Step 2: EPFO Service खोजें

App के Search Box में “EPFO” टाइप करें और EPFO Services वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: View Passbook विकल्प चुनें

अब Employee Centric Services सेक्शन में जाकर “View Passbook” विकल्प पर क्लिक करें। UMANG App में Passbook देखने की सुविधा इसी सेक्शन में उपलब्ध होती है।

Step 4: UAN Number दर्ज करें

अपना UAN Number दर्ज करें और “Get OTP” पर क्लिक करें।

Step 5: OTP Verify करें

EPFO में Registered Mobile Number पर OTP प्राप्त होगा। OTP दर्ज करके Verification पूरा करें।

Step 6: Member ID चुनें

अगर अलग-अलग कम्पनी में काम किया हुआ है और आपके UAN से एक से अधिक PF Accounts जुड़े हुए हैं, तो सभी Member IDs दिखाई देंगी। जिस Account की Passbook देखनी है उसे चुनें।

Step 7: PF Passbook और Balance देखें

अब आपको यहाँ सभी डिटेल्स दिखाई देगी जिसमे Employee Contribution से लेकर Total PF Balance तक सभी जानकारी होती है

ध्यान दे: अगर EPFO Portal तकनीकी समस्या की वजह से काम नहीं कर रहा है, तो UMANG App के जरिए भी Passbook, Balance और कई अन्य EPFO सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

PF Balance बिना Login कैसे Check करें?

अगर आपको सिर्फ अपना PF Balance देखना है और EPFO Portal या UMANG App में Login नहीं करना चाहते, तो EPFO Missed Call और SMS Service की सुविधा भी देता है। इन दोनों तरीकों से आप कुछ ही सेकंड में अपने PF Account की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। EPFO की आधिकारिक Help Guide में Missed Call और SMS Service की जानकारी भी दी गयी है।

तरीका 1: Missed Call से PF Balance Check करें

  • Step 1: अपने EPFO Registered Mobile Number से 9966044425 पर Missed Call दें।
  • Step 2: कॉल 1-2 Ring के बाद अपने आप Disconnect हो जाएगी।
  • Step 3: कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर SMS प्राप्त होगा, जिसमें Member ID, Last PF Contribution, Available PF Balance जैसी जानकारी दिखाई देगी।

तरीका 2: SMS भेजकर PF Balance Check करें

अगर आप SMS के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल में मेसेज में जाए वह लिखे EPFOHO<UAN><ENG> Send To: 7738299899 पर भेज दे इसके बाद EPFO की तरफ से आपके PF Account की जानकारी SMS के माध्यम से भेज दी जाएगी। यह सेवा हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। उदाहरण के लिए Hindi, English, Telugu, Tamil आदि

Missed Call और SMS Service के लिए जरूरी शर्तें

इन सुविधाओं का उपयोग करने के लिए:

  • आपका UAN Activate होना चाहिए
  • Mobile Number UAN से Registered होना चाहिए
  • Aadhaar, PAN या Bank Account में से कम से कम एक KYC UAN से लिंक होना चाहिए

अन्यथा Balance Details प्राप्त नहीं होंगी।

मेरी सलाह: अगर Missed Call या SMS Service काम नहीं कर रही है, तो UMANG App या EPFO Passbook Portal का उपयोग करके भी PF Balance और Passbook देखी जा सकती है।

PF Passbook नहीं खुल रही? ये कारण हो सकते हैं

कई बार UAN और Password सही होने के बावजूद PF Passbook नहीं खुलती या Passbook में कोई जानकारी दिखाई नहीं देती। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से यह समस्या आ सकती है।

1. UAN Activate नहीं है

EPFO Passbook Service का उपयोग करने के लिए UAN का Activated होना जरूरी है। अगर आपका UAN अभी तक Activate नहीं हुआ है, तो Passbook Portal में Login करने में समस्या आ सकती है। Activated UAN के बिना कई EPFO Online Services उपलब्ध नहीं होतीं।

2. Password गलत है

कई बार पुराना Password याद न होने या गलत Password दर्ज करने की वजह से Login Failed हो जाता है। ऐसे में EPFO Portal के “Forgot Password” विकल्प का उपयोग करके Password Reset किया जा सकता है।

3. EPFO Server या Network Problem

कभी-कभी EPFO Passbook Portal तकनीकी कारणों या Network Issue की वजह से अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहता। ऐसी स्थिति में कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या UMANG App का उपयोग करें। EPFO ने भी कई बार Passbook Service के अस्थायी रूप से उपलब्ध न होने की सूचना जारी की है।

4. नया UAN या हाल ही में Activate किया गया Account

अगर आपका UAN हाल ही में Generate या Activate हुआ है, तो Passbook Data अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है। नए Account में Contribution Details दिखाई देने में कुछ दिन लगना सामान्य बात है।

5. Exempted Establishment में नौकरी करते हैं

यह सबसे कम समझी जाने वाली लेकिन महत्वपूर्ण वजह है। अगर आपकी कंपनी का PF किसी Exempted PF Trust द्वारा संचालित होता है, तो EPFO Portal पर Passbook उपलब्ध नहीं हो सकती। ऐसे मामलों में PF Contribution और Balance की जानकारी कंपनी के HR Department, Trust Portal या Salary Slip से प्राप्त करनी होती है।

6. हाल की PF Entries दिखाई नहीं दे रहीं

कुछ मामलों में EPFO System Upgrade या Ledger Processing के दौरान नई PF Entries अस्थायी रूप से Passbook में नहीं दिखाई देतीं। आमतौर पर यह तकनीकी समस्या कुछ दिनों में स्वतः ठीक हो जाती है।

महत्वपूर्ण: अगर Passbook Portal लगातार Error दिखा रहा है, तो UMANG App से Passbook देखने की कोशिश करें। मेरे अनुभव में कई बार Portal की तुलना में UMANG App पर EPFO सेवाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं।

Some Important Links

OfficialDirect Links
PF Passbook CheckClick Here
EPFO Member Passbook PortalClick Here
EPFO Official WebsiteClick Here
EPFO Helpdesk (14470)Click Here
Join Telegram ChannelJoin Now

क्या UAN के बिना PF Passbook देख सकते हैं?

नहीं, EPFO Passbook Portal और UMANG App पर Passbook देखने के लिए UAN Number आवश्यक होता है। अगर आपको UAN Number नहीं पता है, तो पहले उसे पता करें और Activate करें।

UMANG App से PF Passbook कैसे देखें?

UMANG App में Login करें → EPFO Services खोलें → “View Passbook” विकल्प चुनें → UAN Number दर्ज करें → OTP Verify करें → Member ID चुनकर Passbook देखें।

Passbook में PF Balance नहीं दिख रहा है, क्या करें?

अगर Passbook में Balance नहीं दिख रहा है, तो UAN Activation Status, EPFO Server और हाल की PF Entries की जांच करें। नए PF Account या हाल ही में Activate किए गए UAN में डेटा अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है।

क्या मोबाइल से PF Passbook देख सकते हैं?

हाँ, UMANG App और EPFO Member Passbook Portal दोनों की मदद से मोबाइल से PF Passbook और Balance देखा जा सकता है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');