Lado Lakshmi Yojana May 2026 Latest Update: अगर आप हरियाणा की निवासी हैं और हर महीने मिलने वाले ₹2,100 की सहायता राशि का इंतजार कर रही थीं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है! हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए दीन दयाल Lado Lakshmi Yojana 7th Installment जारी कर दी है।
8 मई 2026 के इस विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम सैनी ने डिजिटल माध्यम (DBT) से सीधे 9 लाख 76 हजार महिलाओं के बैंक खातों में कुल 205 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर की है। जिन महिलाओं का फॉर्म पहले से अप्रूव था, उनके खातों में ₹2,100 का पेमेंट क्रेडिट होना शुरू हो गया है।
लेकिन हज़ारों महिलाओं के बैंक अकाउंट में क़िस्त के 2,100 रूपये अभी तक नहीं आए है। इसके 3 कारण हो सकते हैं नीचे जानें पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, सरकार ने योजना के नियमों में क्या 4 बड़े बदलाव किए हैं सभी की समझते है।
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2026: Overview
| विवरण (Details) | महत्वपूर्ण सरकारी जानकारी (Official Information) |
| योजना का पूरा नाम | दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) |
| शुरुआत / राज्य | हरियाणा सरकार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) |
| वर्तमान स्टेटस | 7वीं किस्त खातों में जमा (08 मई 2026) |
| मासिक सहायता राशि | ₹2,100/- प्रति महिला (₹1,000 सरकारी RD/FD) |
| पैसे भेजने का तरीका | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT – बैंक खाते में) New |
| कुल लाभार्थी संख्या | 9.76 लाख से अधिक महिलाएं |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (पोर्टल या मोबाइल ऐप्लिकेशन द्वारा) |
| आधिकारिक वेबसाइट | socialjusticehry.gov.in |
योजना से जुड़े 3 सबसे बड़े और ताज़ा अपडेट्स (मई 2026)
CMO Haryana Press Release के अनुसार सरकार ने इस योजना को और ज़्यादा फायदेमंद बनाने के लिए कैबिनेट बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए हैं जो आपको जानने चाहिए:
- आय सीमा का दायरा बढ़ा: शुरुआत में केवल 1 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार ही पात्र थे, लेकिन अब सरकार ने दायरा बढ़ाकर ₹1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाभ देना शुरू कर दिया है।
- मेधावी बच्चों की माताओं को डबल फायदा: सरकारी स्कूलों से 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले बच्चों की माताओं को भी अब हर महीने ₹2,100 का लाभ दिया जाएगा।
- गैस सिलेंडर सब्सिडी भी जारी: (बोनस अपडेट) लाडो लक्ष्मी योजना के साथ-साथ सीएम सैनी ने राज्य की 11 लाख 23 हजार महिलाओं के बैंक खातों में गैस सिलेंडर की सब्सिडी के रूप में 38 करोड़ 54 लाख रुपये भी सीधे ट्रांसफर किए हैं।
- RD/FD में जमा: ₹2,100 में से ₹1,100 सीधे बैंक खाते में और ₹1,000 सरकारी RD/FD में जमा होता है जो ब्याज सहित बाद में मिलेगा। असमय मृत्यु पर यह राशि nominee को तुरंत दी जाएगी।
Lado Lakshmi Yojana Payment Status Check 2026: App से कैसे देखें?
Lado Lakshmi Yojana 7th Installment जारी होने के बाद सबसे पहला काम यह करें कि अपना payment status check करें क्योंकि जब तक आप status नहीं देखेंगी, आपको पता ही नहीं चलेगा कि पैसे आए या नहीं, और अगर नहीं आए तो क्यों नहीं आए।
हरियाणा सरकार ने Lado Lakshmi Yojana 7th Installment status check करने के 2 तरीके दिए हैं पहला मोबाइल App से और दूसरा Official Website से। दोनों तरीके नीचे step-by-step दिए गए हैं।
तरीका 1: Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana App से
- अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर (Play Store) से सरकार का ऑफिशियल “Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana” मोबाइल ऐप डाउनलोड।
- App खुलते ही अपना Aadhaar से linked mobile number डालें
- अब स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना Family ID (परिवार पहचान पत्र) दर्ज करें।
- आपके नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, उसे भरकर ‘Verify’ करें।
- डैशबोर्ड खुलने पर ‘Payment History’ या ‘Installment Details’ के सेक्शन में जाएं।
- यहाँ आपको अपने application का पूरा status दिखेगा Approved, Pending, Rejected।
- Payment देखने के लिए “Payment Status” section में जाएं यहाँ हर किस्त की date और amount दिखेगी
सलाह: अगर पोर्टल पर स्टेटस ‘Success’ दिखा रहा है लेकिन बैंक में पैसे नहीं दिख रहे, तो एक बार अपने बैंक जाकर आधार NPCI लिंक जरूर चेक करवाएं।
लक्ष्मी योजना की नई लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
तरीका 2: Official Pension Portal से विवरण देखें
- Step 1: अपना मोबाइल फ़ोन/लैपटॉप/टेबलेट में ब्राउज़र खोले अधिकारिक वेबसाइट pension.socialjusticehry.gov.in पर जाएं Direct Link नीचे दिया गया है
- Step 2: Homepage पर “आधार/पेंशन आई.डी./खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें” लिंक पर क्लिक करें

- Step 3: अपना Aadhaar number, Pension ID या Bank Account number में से कोई एक डालें
- Step 4: Submit करते ही आपकी payment details screen पर आ जाएगी
Important: यह portal सभी Haryana pension schemes के लिए है। यहाँ payment history और basic details दिखती हैं detailed application status के लिए Official App ही सबसे सही तरीका है।
लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त नहीं आई? ये 3 काम तुरंत करें
9 लाख 76 हज़ार महिलाओं में से अगर आपके खाते में Lado Lakshmi Yojana 7th Installment के ₹1,100 नहीं आए FD/RD में पैसा जमा होने के बाद तो इसके 3 मुख्य कारण हो सकते हैं और हर कारण का solution भी है।
कारण 1: Liveness Certificate Upload नहीं हुआ
यह सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से हज़ारों महिलाओं की किस्त रुक जाती है।
हरियाणा सरकार के नियम के अनुसार हर महीने Lado Lakshmi Yojana Kist पाने के लिए App पर face authentication (Liveness Certificate) upload करना अनिवार्य है। अगर यह upload नहीं हुआ तो system automatically किस्त रोक देता है। इसीलिए ये काम कर ले
- App खोलें “Liveness Certificate” सेक्शन पर जाएं
- Camera से अपना live photo लें
- Submit करें
- 2-3 दिन में किस्त आ जाएगी
कारण 2: Bank Account Aadhaar से Link नहीं है
DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए बैंक खाता Aadhaar से linked होना अनिवार्य है। अगर link नहीं है तो पैसे वापस चले जाते हैं। इसीलिए ये काम जरुर कर ले
- नज़दीकी bank branch में जाएं
- Aadhaar card साथ लें
- “Aadhaar Seeding” form भरें
- 48 घंटे में link हो जाएगा
कारण 3: Application अभी Pending या Rejected है
अगर App में status Pending या Rejected दिख रहा है तो किस्त नहीं आएगी।
- Pending है तो नज़दीकी CSC (जन सेवा केंद्र) जाएं और verification करवाएं
- Rejected है तो App में rejection का कारण देखें document सुधारें दोबारा apply करें
- फिर भी समस्या हो तो Helpline 01724880500 / 18001802231 पर call करें
SOME USEFUL IMPORTANT DIRECT LINKS
| लिंक का नाम (Important Links) | क्लिक करें (Direct Link) |
| Lado Lakshmi Yojana 7th Installment Payment Status | Check Status |
| Download Official Mobile App (Google Play) | Download App |
| Family ID (PPP) Portal Verification | Click Here |
| Join Our WhatsApp Group (ताज़ा अपडेट्स) | Join Now |
| Official Welfare Department Website | socialjusticehry.gov.in |
FAQs
Q1. Lado Lakshmi Yojana 7th Installment के पैसे कब आएंगे 2026 में?
Ans: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 8 मई 2026 को चंडीगढ़ से Lado Lakshmi Yojana 7th Installment के रूप में लगभग 205 करोड़ रुपये जारी किए हैं। शाम से ही महिलाओ के खाते में पैसा आना सुरु हो चुके है।
Q2. लाडो लक्ष्मी योजना की Village Wise List कैसे देखें?
Ans: pension.socialjusticehry.gov.in पर जाएं “View List of Beneficiaries” पर क्लिक करें District, Block और Village चुने फिर Pension Type में “Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana” चुनें Captcha भरें List आ जाएगी।
Q3. List में नाम है लेकिन किस्त नहीं आई – क्या करें?
Ans: इसका मतलब है कि आपका नाम approved है लेकिन Liveness Certificate upload नहीं हुई या Bank Account Aadhaar से लिंक नहीं है। App में जाकर दोनों चेक करें।
Q4. Beneficiary List में नाम check करने के लिए क्या चाहिए?
Ans: सिर्फ आपका District, Block और Village का नाम चाहिए कोई password या login नहीं। यह बिल्कुल free और public है।
