...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Kisan 23rd Installment 2026: 23वीं किस्त की डेट, Farmer ID और Status Check

PM Kisan 23rd Installment 2026
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

Short Info: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद, अब करोड़ों किसान 23वीं किस्त (जुलाई 2026) का इंतज़ार कर रहे हैं। पिछली बार लगभग 70 लाख किसानों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया था। इस बार 23वीं किस्त का पैसा पाने के लिए e-KYC के साथ-साथ ‘Farmer ID’ (किसान पहचान पत्र बनवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। नीचे 23वीं किस्त की डेट, स्टेटस चेक और Farmer ID रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी दी गई है।

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
लाभार्थीदेश के छोटे और सीमांत किसान
सहायता राशि₹6,000 प्रति वर्ष (₹2,000 की 3 किस्तों में)
23वीं किस्त की संभावित डेटजुलाई 2026
नया ज़रूरी डॉक्यूमेंटFarmer ID (AgriStack) & e-KYC
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan 23वीं किस्त कब आएगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार हर साल ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों में (₹2000 प्रत्येक) किसानों के बैंक खाते में भेजती है। सरकार का यह वित्तीय कैलेंडर हर 4 महीने के अंतराल पर काम करता है:

  • पहली अवधि: अप्रैल से जुलाई
  • दूसरी अवधि: अगस्त से नवंबर
  • तीसरी अवधि: दिसंबर से मार्च

चूँकि प्रधानमंत्री जी द्वारा 22वीं किस्त मार्च 2026 (तीसरी अवधि) में जारी की जा चुकी है, इसलिए योजना के पैटर्न के अनुसार अगली यानी 23वीं किस्त जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, कृषि मंत्रालय की तरफ से अभी कोई आधिकारिक (Official) तारीख घोषित नहीं की गई है, जैसे ही घोषणा होगी, यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।

  • पिछली किस्त (22nd): मार्च 2026 में जारी
  • आगामी किस्त (23rd): जुलाई 2026 (संभावित)

महत्वपूर्ण सलाह: सरकार किस्त जारी करने से लगभग एक महीने पहले ही लाभार्थियों का वेरिफिकेशन डाटा लॉक (Data Freeze) कर देती है। इसलिए किसानों को इंतज़ार नहीं करना चाहिए और मई 2026 के अंत त अपनी e-KYC और Farmer ID का काम हर हाल में पूरा कर लेना चाहिए, वरना जुलाई में पैसा खाते में नहीं आएगा।)

23वीं किस्त के लिए नया नियम: Farmer ID क्या है?

e-KYC के अलावा अब सरकार ने AgriStack योजना के तहत Farmer ID (किसान पहचान पत्र) अनिवार्य कर दिया है। यह आधार कार्ड की तरह ही किसानों की एक डिजिटल पहचान है, जिसमें आपकी ज़मीन और बैंक की जानकारी लिंक होगी।

वर्तमान में 14 राज्यों जैसे UP, बिहार, MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम आदि में नए पंजीकरण के लिए यह अनिवार्य है।

Kisan Farmer ID कैसे बनाएं?

आप 2 तरीकों से अपनी Farmer ID बनवा सकते हैं:

  • ऑनलाइन (खुद से): अपने राज्य के AgriStack पोर्टल (जैसे UP के लिए upfr.agristack.gov.in या MP के लिए mpfr.agristack.gov.in) पर जाएँ। आधार और OTP से वेरीफाई करके ज़मीन की जानकारी भरें। 7-15 दिन में ID जनरेट हो जाएगी।
  • ऑफलाइन (CSC सेंटर): अपना आधार कार्ड, खसरा/खतौनी और बैंक पासबुक लेकर नजदीकी CSC सेंटर जाएँ। वहाँ 15 मिनट में आपकी ID बन जाएगी (मामूली सेवा शुल्क लग सकता है

PM Kisan 23rd Kist Status और e-KYC कैसे चेक करें?

अगर आप PM Kisan 23वीं किस्त का Status Check करना चाहते हैं, तो PM Kisan Portal के “Know Your Status” विकल्प की मदद से Payment, e-KYC और Aadhaar Linking की जानकारी देख सकते हैं।

Important Linksयहाँ क्लिक करे
Create Farmer ID (AgriStack)Click Here
Official WebsiteClick Here
Join Our Telegram/WhatsAppJoin Now

निष्कर्ष

23वीं किस्त आएगी लेकिन सबके खाते में नहीं। जिनके दस्तावेज सही हैं, e-KYC पूरी है और Farmer ID बनी है उन्हें कोई चिंता नहीं। बाकी सबके लिए वक्त अभी है। मई खत्म होने से पहले यह तीन काम कर लें स्टेटस चेक करें, e-KYC verify करें और Farmer ID बनवाएं। ₹2,000 छोटी रकम नहीं है यह बीज है, खाद है और आपके घर की जरूरत भी है।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');