क्या आप सिलाई (दर्जी), बढ़ई, नाई या लोहार जैसे 18 पारंपरिक कामों से जुड़े हैं? केंद्र सरकार की PM Vishwakarma Yojana 2026 के तहत अब आपको अपना काम बढ़ाने के लिए मशीन/टूलकिट के लिए ₹15,000 की ग्रांट और ₹3 लाख तक का लोन (मात्र 5% ब्याज पर) मिल रहा है। इस योजना में कोई भी गारंटी (Collateral) नहीं देनी है। नीचे दी गई टेबल में अपनी पात्रता चेक करें और सीधे ऑनलाइन फॉर्म भरें।
PM Vishwakarma Yojana 2026: Quick Overview
| विवरण (Details) | मिलने वाले लाभ |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PMVY) |
| लाभार्थी | दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री, कुम्हार सहित 18 पारंपरिक कामगार |
| योजना की सुरुवात | 17 सितम्बर 2023 |
| टूलकिट प्रोत्साहन | मशीन/औज़ार के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर (e-RUPI) (स्किल असेसमेंट के बाद) |
| लोन की सुविधा | ₹3 लाख तक (पहली किस्त ₹1 लाख, दूसरी किस्त ₹2 लाख) |
| ब्याज दर (Interest Rate) | सिर्फ 5% सालाना (बिना किसी गारंटी के) |
| ट्रेनिंग स्टाइपेंड | 5-7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के दौरान रोज़ ₹500 सीधे बैंक खाते में |
| डिजिटल लेनदेन इनाम | हर डिजिटल लेन-देन पर ₹1 का कैशबैक (महीने में अधिकतम 100 रुपये) |
विश्वकर्मा योजना में कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)
- उम्र और काम: आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह स्वरोज़गार (Self-employed) के तौर पर 18 पारंपरिक ट्रेडों में जैसे Carpenter / बढ़ई (Suthar/Badhai), Boat Maker, Mason / राजमिस्त्री, Tailor (Darzi), Washerman (Dhobi), Barber (Naai), Garland Maker (Malakaar) से किसी एक में काम कर रहा हो। बाकी अपना काम लिस्ट में देखे के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है वहा चेक करे
- परिवार का नियम: योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को मिलेगा। सरकार के अनुसार ‘परिवार’ का मतलब है पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे।
- सरकारी नौकरी: परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ।
- लोन का नियम (सबसे ज़रूरी): अगर आपने पिछले 5 सालों में PMEGP, PM SVANidhi या PM MUDRA योजना के तहत लोन लिया है तो आप आवेदन नहीं कर सकते। (छूट: अगर आपने मुद्रा या स्वनिधि का लोन पूरा चुका दिया है, तो आप पात्र हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents)
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन कागज़ातों की ज़रूरत पड़ेगी:
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- बैंक खाते की पासबुक (जिसमें पैसे आएंगे)
- राशन कार्ड (परिवार की पहचान के लिए)
- चालू मोबाइल निए।
विश्वकर्मा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएँ और कहें कि आपको PM Vishwakarma Yojana में रजिस्ट्रेशन करवाना है।
- CSC ऑपरेटर अपनी CSC ID से pmvishwakarma.gov.in पर ‘CSC Register Artisans’ ऑप्शन से लॉगिन करके आपका आधार‑आधारित e‑KYC और बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करेगा।
- वहीं पर आपका मोबाइल नंबर, आधार, राशन कार्ड के आधार पर परिवार की डिटेल, आपका काम (Trade) और बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भरी जाती है और डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड किए जाते हैं।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आपका आवेदन ग्राम पंचायत, बैंक और ज़िला स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए जाता है; मंज़ूर होने पर आपको PM Vishwakarma ID और सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं।
- रजिस्ट्रेशन approve हो जाने के बाद आप pmvishwakarma.gov.in पर ‘Applicant/Beneficiary Login’ में अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन कर सकते हैं और अपना सर्टिफिकेट, स्टेटस और आगे की लोन/ट्रेनिंग की जानकारी देख सकते हैं।
ध्यान दें: PM Vishwakarma Yojana में नया रजिस्ट्रेशन केवल CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से होता है। लाभार्थी खुद मोबाइल से direct form नहीं भर सकता इसीलिए फॉर्म भरने के लिए नज़दीकी CSC पर जाएँ।
पीएम विश्वकर्मा स्कीम से अब तक कितने लोगों को मिला फायदा?
अधिकारिक पोर्टल के अनुसार भारत सरकार का लक्ष्य था कि 2028 तक 30 लाख विश्वकर्मा कारीगरों को register किया जाए लेकिन ये target सितम्बर 2025 में ही पूरा हो चुका है। अब तक लगभग 24 लाख लाभार्थी basic training सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।
15 लाख से ज़्यादा कारीगरों को आधुनिक टूलकिट मिल चुका है। करीब 5.9 लाख आवेदन पर लोन sanction हो चुका है और कुल sanctioned amount लगभग ₹50,000 करोड़ से ज़्यादा है। और 7.8 लाख से ज़्यादा लोगों को digital payment incentive मिला है जिस पर 33 करोड़ रुपये से ज़्यादा DBT हो चुका है।

ये आँकड़े दिखाते हैं कि योजना सिर्फ कागज़ पर नहीं, बल्कि लाखों कारीगरों तक पहुँच चुकी है अब अगला नंबर आपका भी हो सकता है।
Important Links
| सेक्शन का नाम | डायरेक्ट लिंक |
| Apply Online (रजिस्ट्रेशन करें) | Click Here |
| 18 ट्रेड की लिस्ट देखें | Click Here |
| ये भी पढ़ें (बिज़नेस लोन) | PM Mudra Loan 2026: बिना गारंटी मोबाइल से ऐसे लें ₹50,000 का लोन |
| Official Website | Click Here |
| Whatsaap Join | Join करे |
FAQ
Q1. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?
उत्तर: आपको अपने नज़दीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर PM Vishwakarma का registration करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन approve होने के बाद आप pmvishwakarma.gov.in पर Applicant Login से अपना status और certificate देख सकते हैं।
Q2. पीएम विश्वकर्मा योजना 15000 रुपये क्या है?
उत्तर: यह ₹15,000 नकद नहीं, बल्कि ई-वाउचर (e-RUPI) के रूप में मिलता है। बेसिक ट्रेनिंग की शुरुआत में आपका ‘स्किल असेसमेंट’ होते ही यह वाउचर दे दिया जाता है, जिससे आप तय दुकानों से औज़ार खरीद सकते हैं ।
Q3. विश्वकर्मा योजना का पैसा कितने दिन में आता है?
उत्तर: फॉर्म अप्रूव होने और 5 से 7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग पूरी होने के तुरंत बाद ₹15,000 का टूलकिट वाउचर मिल जाता है। वहीं, ₹1 लाख के लोन का पैसा बैंक की कागज़ी कार्रवाई पूरी होने के 15 से 30 दिन के अंदर आपके खाते में आ जाता है।
Q4. पीएम विश्वकर्मा की टूल किट कब आएगी?
उत्तर: टूलकिट का ई-वाउचर सीधे आपके हाथ में तब आता है, जब आप योजना के तहत अनिवार्य बेसिक कौशल प्रशिक्षण (5-7 दिन की ट्रेनिंग) पूरी कर लेते हैं। ट्रेनिंग के बाद आप वाउचर से तय दुकानों से अपनी टूलकिट ले सकते हैं।
Q5. विश्वकर्मा का पैसा कैसे चेक करें?
उत्तर: विश्वकर्मा योजना का लोन और ट्रेनिंग का स्टाइपेंड (₹500 रोज़ाना) आपके आधार से लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाता है। आप इसका पेमेंट स्टेटस PFMS पोर्टल (pfms.nic.in) पर जाकर अपनी बैंक डिटेल्स डालकर चेक कर सकते हैं या अपनी बैंक पासबुक की एंट्री करवा सकते हैं।
