...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

UP Vidhwa Pension List 2026-27: ₹4500 की नई किस्त कब आएगी? सूची में नाम और Payment Status यहाँ चेक करें

UP Vidhwa Pension yojana list payment status check
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

नमस्ते! उत्तर प्रदेश सरकार की निराश्रित महिला पेंशन योजना (UP Vidhwa Pension Yojana) के अंतर्गत लाभ ले रही लाभार्थी महिलाओं के लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप भी इस योजना का हिस्सा हैं या नया आवेदन करना चाहती हैं, तो यहाँ आपको पूरी और सही जानकारी मिलेगी।

हमारे पास बहुत-सी माताओं-बहनों ने कमेंट करके कुछ मुख्य सवाल पूछे हैं। जैसे यूपी विधवा पेंशन 2026 की नई किस्त कब तक आएगी? क्या 1 अप्रैल 2026 से पेंशन राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है? नई लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? पेंशन का रुका हुआ पैसा क्यों नहीं आया? और नए लोग ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

आपके इन सभी जरूरी सवालों के सही और सटीक जवाब यहाँ इस एक ही पोस्ट में दिए गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको sspy-up.gov.in पोर्टल के माध्यम से नई पेंशन सूची में नाम देखने, अगली किस्त का स्टेटस चेक करने, आधार कार्ड लिंक करने और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया लाइव स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

यदि आप वित्तीय वर्ष 2025-26 की पुरानी पेंशनर सूची या अपनी रुकी हुई किस्तों का विवरण देखना चाहते हैं, तो उसका तरीका भी नीचे बताया गया है।

UP Vidhwa Pension Yojana 2026 एक नज़र में

विवरणजानकारी
योजना का नामनिराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन योजना)
विभागमहिला कल्याण विभाग / समाज कल्याण विभाग, UP
पेंशन राशि (2025-26)₹1000 प्रति माह (₹3000 तिमाही DBT से)
पेंशन राशि (2026-27)₹1,500/माह (₹4,500 तिमाही)
आयु सीमा18 वर्ष या उससे अधिक
पात्रताविधवा / निराश्रित महिला, UP निवासी, गरीबी रेखा से नीचे
किस्त का तरीकातिमाही (Quarterly) – DBT बैंक खाते में
लिस्ट चेक करेंsspy-up.gov.in पर जिला/ब्लॉक/ग्राम पंचायत से
हेल्पलाइन18004190001 (Toll Free)

यूपी विधवा पेंशन 2026 कब आएगी? (New Payment Schedule 2026-27)

उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की किस्तों का संभावित विवरण नीचे टेबल में दिया गया है। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है। हर तीन महीने पर एक साथ ₹3,000 (₹1,000 प्रति माह) की किस्त जारी की जाती है।

2026-27 की किस्तें क्या आई, क्या आने वाली है?

तिमाहीमहीनेपेंशन राशिभुगतान की स्थिति (Status)
Q1मई-अप्रैल-जून 2026₹4,500मई के आखिरी हफ्ते से जून 2026 तक (प्रक्रिया जारी)
Q2जुलाई से सितंबर 2026₹4,500अक्टूबर-नवंबर 2026 (संभावित)
Q3अक्टूबर से दिसंबर 2026₹4,500जनवरी 2027 (संभावित)
Q4जनवरी से मार्च 2027₹4,500फरवरी-मार्च 2027 बढ़ोतरी (संभावित)

ध्यान दे: ऊपर दी गई तारीखें विभाग के पिछले पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। अलग-अलग जिलों और बैंक खातों में पेंशन का पैसा ट्रांसफर होने में कुछ दिनों का समय आगे-पीछे हो सकता है।

UP Vidhwa Pension 2026: पहली किस्त (अप्रैल-जून) और ₹4,500 पर बड़ी खुशखबरी

उत्तर प्रदेश की निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बजट सत्र में किए गए वादे के अनुसार, अब पेंशन राशि को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह कर दिया गया है।

₹4,500 की नई किस्त को मिली मंजूरी

यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। चूंकि समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन का भुगतान हर 3 महीने (तिमाही) में एक साथ किया जाता है, इसलिए इस बार लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹3,000 की जगह पूरे ₹4,500 की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

पहली किस्त (April-June) कब आएगी?

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल, मई और जून) का पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी विभाग द्वारा शुरू की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहली किस्त का पैसा जून 2026 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खातों में भेजा जाएगा।

पैसा रुकने से कैसे बचाएं?

बढ़ी हुई ₹4,500 की किस्त केवल उन्हीं माताओं-बहनों को मिलेगी जिनका डेटा पूरी तरह वेरिफाइड है। इसके लिए नीचे दी गई चीजें तुरंत चेक कर लें:

  • Aadhaar e-KYC: आपका आधार कार्ड पेंशन पोर्टल पर लिंक होना चाहिए।
  • NPCI Mapping & Aadhaar Seeding: आपका बैंक खाता आधार से सीड होना अनिवार्य है ताकि DBT का पैसा सीधे पहुंच सके।

काम की बात: यदि आप अपनी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो बैंक जाने से पहले pfms.nic.in (Public Financial Management System) पोर्टल पर जाकर अपना ‘DBT Payment Status’ जरूर चेक करें। कई बार पैसा सरकारी विभाग से जारी होने के बाद PFMS पर दिखने लगता है, लेकिन बैंक खाते में क्रेडिट होने में 2 से 3 कार्यदिवस (Working Days) का समय लग जाता है।

UP Vidhwa Pension List 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?

भारत डिजिटल युग में दुनिया के साथ कदम मिला कर चल रहा है ऐसी में सरकार ने भी लोगो को कई सुविधा दी है जिससे अब आपको बाहर जाने की ज़रूरत नहीं बल्कि आप अपने घर बैठे मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर से मिनटों में अपना नाम लिस्ट चेक कर सकते है। नीचे दिए गए आसान Steps follow करें:

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और sspy-up.gov.in टाइप करें।
  • होमपेज पर ऊपर मेन्यू में ‘निराश्रित महिला पेंशन’ (Widow Pension) पर क्लिक करें।
Up Vidhwa Pension List name list check
  • नया पेज खुलेगा यहाँ नीचे स्क्रॉल करें और ‘पेंशनर सूची 2026’ पर क्लिक करे।
  • अपना जिला (District) चुनें जैसे UP के सभी जिले मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपूर, गोरखपुर आदि दिखेंगे।
  • जिला चुनने के बाद अब गाँव वाले Block चुनें और शहर में रहने वाले नगर निकाय (Town) चुनें।
  • अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड का नाम चुनें फिर अपने गाँव/मोहल्ले का नाम चुने।
  • गाँव के आगे नीले रंग में कुल पेंशनर्स की संख्या दिखेगी।
UP Vidhwa Pension List step by step

यदि गाँव के नाम के आगे क्लिक करने पर लिस्ट न खुले तो क्या करें?

कई बार गाँव के आगे नीले रंग में दिख रही कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक करने के बाद पूरी लिस्ट (नाम, पति का नाम, राशि) ओपन नहीं होती है।

  • कारण: सरकार ने सुरक्षा और प्राइवेसी कारणों से अब डायरेक्ट पूरी लिस्ट दिखाना बंद कर दिया है।
  • समाधान: अपना पेमेंट और नाम का पूरा विवरण देखने के लिए आप होमपेज पर जाकर ‘आवेदक लॉगिन’ पर क्लिक करें। वहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP के माध्यम से लॉग इन करके अपना पूरा स्टेटस चेक करें।

NSAP Portal पर राष्ट्रीय विधवा पेंशन लिस्ट कैसे देखें?

  • आधिकारिक वेबसाइट nsap.nic.in पर जाएं और Reports सेक्शन में ‘State Profile’ पर क्लिक करें।
  • यहाँ अपने राज्य नाम, All Schemes, और Rural (ग्रामीण), Urban (शहरी) के लिए चुने
new portal vidhwa pension scheme name list check
  • स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code सही-सही दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुने।
  • बस अब आपके सामने पूरी नाम वाली लिस्ट आ जाएगी।
vidhwa name list mobile

ध्यान दें: यदि लिस्ट में आपके नाम के आगे ‘Transaction Failed’ या ‘Aadhaar Not Linked’ दिख रहा है, तो बिना देरी किए अपनी बैंक शाखा में जाकर Aadhaar e-KYC और NPCI मैपिंग तुरंत करवाएं, अन्यथा आपकी ₹4,500 की नई किस्त रुक सकती है।

Bank Account Number से विधवा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपके पास अपना पेंशन रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो आप अपने Bank Account Number के माध्यम से सीधे केंद्र व राज्य सरकार के PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले गूगल पर pfms.nic.in वेबसाइट को खोलें
  • होमपेज पर दिए गए Payment Status विकल्प पर क्लिक करें
  • अपने बैंक के नाम के शुरुआती कुछ अक्षर जैसे- State Bank of India के लिए S-T-A-T-E) टाइप करें, नीचे लिस्ट आएगी, उसमें से अपने बैंक का पूरा नाम सिलेक्ट करें.
  • खाता संख्या भरें (Enter Account Number): अपना पूरा बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.
aadhar se pension check online mobile
  • खाता संख्या दोबारा भरें (Enter Confirm Account Number): वेरिफिकेशन के लिए अपना बैंक अकाउंट नंबर दोबारा टाइप करें.
  • ओटीपी वेरिफाई करें (Send OTP on SMS): नीचे दिए गए नीले रंग के ‘Send OTP on SMS / Sandes App’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करे
  • आपकी पेंशन का पूरा विवरण आ जाएगा कि विभाग द्वारा ₹4,500 की नई किस्त भेजी गई है या नहीं

SSPY पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के स्टेटस कैसे देखें?

यदि आप sspy-up.gov.in पोर्टल पर अपना स्टेटस देखना चाहते हैं लेकिन आपके पास Registration ID नहीं है, तो पहले इसे इस तरह निकालें:

स्टेप 1: खोया हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे निकालें?

  • sspy portal पर जाकर ‘पेंशनर सूची (2026-27)‘ खोलें.
  • अपने जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके अपने गाँव की सूची खोलें.
  • सूची में अपने नाम के आगे लिखा हुआ 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration ID) नोट कर लें.

स्टेप 2: पोर्टल पर आवेदक लॉगिन करें (Application Status)

  • अब दोबारा होमपेज पर आकर ‘आवेदक लॉगिन’ पर क्लिक करें
  • सूची से निकाला गया Registration ID दर्ज करें और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर डालें
sspy-up-gov check application status
  • Send OTP पर क्लिक करें, मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर Login करें
  • डैशबोर्ड खुलते ही आपको अपना Application Status (Approved / Pending / Rejected) साफ दिख जाएगा.

महत्वपूर्ण जानकारी: यदि PFMS पोर्टल पर पेमेंट स्टेटस ‘Pending with Bank’ या ‘Under Processing’ दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि समाज कल्याण विभाग ने आपका पैसा रिलीज कर दिया है और वह बैंक के सर्वर में है। आमतौर पर 3 से 5 कार्यदिवसों (Working Days) के भीतर पैसा आपके खाते में क्रेडिट हो जाता है।

Vidhwa Pension List 2026 PDF Download कैसे करें?

बहुत-सी महिलाएं पेंशन लिस्ट का PDF डाउनलोड करना चाहती हैं जैसे कि गाँव या शहर की पूरी लिस्ट तो आप यह भी आसानी से प्राप्त कर सकती है:-

  1. Nsap Portal पर जाएं अपना राज्य, All Central Scheme, ग्रामीण/शहरी चुने।
  2. अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
  3. अपना ब्लॉक, ग्राम पंचायत और गाँव चुनें।
  4. लिस्ट खुलने के बाद पेज पर दिए Print बटन से सीधे PDF Download कर लें ।

UP Vidhwa Pension 2026 पात्रता (Eligibility) क्या है?

अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करती हैं:

  1. विधवा / निराश्रित महिला होना: आवेदक महिला विधवा होनी चाहिए यानी पति का निधन हो चुका हो। पति का Death Certificate ज़रूरी है।
  2. आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
  3. उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी: आवेदक UP की permanent resident होनी चाहिए। दूसरे राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  4. आय सीमा: ग्रामीण क्षेत्र (Rural) में अधिकतम वार्षिक आय ₹46,080 से कम, शहरी क्षेत्र (Urban) में ₹56,460 से कम
  5. अन्य पेंशन न ले रही हो: अगर महिला पहले से कोई सरकारी पेंशन (वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सरकारी कर्मचारी पेंशन) ले रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

कुछ जिलों में age‑limit से जुड़े local rules (जैसे 18–60 वर्ष) लागू हो सकते हैं, इसलिए final eligibility हमेशा sspy‑up.gov.in के notice या ज़िला समाज कल्याण कार्यालय से verify करें।

Pro Tip: आधार कार्ड और बैंक पासबुक में नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए अलग होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

निराश्रित महिला पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेज़?

ये बहुत ही जरुरी है क्योकि बहुत से व्यक्ति बिना जाने ही बस फोएम भरने लग जाते है फिर उनको समस्या तब आती है जब वो अपना फॉर्म जमा कर रहे होते है क्योकि इस योजना के लिए जो कागजात की जरुरत है वो उनके पास नहीं होते ऐसी में उनका फॉर्म छुट जाता है और वह सरकार की इस योजना का लाभ लेने से चुक जाते है इसीलिए आवेदन करने से पहले ये सभी दस्तावेज़ तैयार रखें:-

  • आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना ज़रूरी है
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
  • राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता, आधार से लिंक (DBT Enabled)
  • आय प्रमाण पत्र: तहसील द्वारा जारी, ग्रामीण के लिए ₹46,080 और शहरी के लिए ₹56,460 से कम
  • UP का स्थायी निवासी प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र (आधार कार्ड से भी काम चल सकता है)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो सफ़ेद बैकग्राउंड पर हाल की फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर OTP और अपडेट के लिए

विधवा पेंशन ऑनलाइन मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आपने अभी तक UP Vidhwa Pension Yojana Online Registration नहीं किया है तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। या अगर आपको फॉर्म भरना नहीं आता है तो आप इसके लिए Jan Suvidha Kendra भी जा सकती हैं लेकिन हम यहाँ आपको स्टेप-बाय-स्टेप बतायेगे पूरा प्रोसेस ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए तो आप आसानी से अप्लाई कर सकती है:-

  1. sspy-up.gov.in पर जाएं और ‘निराश्रित महिला पेंशन’ पर क्लिक करें।
  2. ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म खुलेगा: जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, आधार के अनुसार नाम, लिंग, जन्मतिथि, पति का नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरें।
  4. बैंक विवरण भरें: बैंक का नाम, शाखा, खाता नंबर, IFSC Code।
  5. आय प्रमाण पत्र, Death Certificate अपलोड करें।
  6. फिर अपना फोटो JPG/PNG format, max 50KB में अपलोड करें।
  7. Declaration section में checkbox पर tick करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  8. एक Registration Number मिलेगा इसे संभालकर रखें, यही आपकी पहचान है।
up vidhwa pension new online registration

आवेदन के बाद: जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा सत्यापन होगा, फिर Approval मिलेगा। इसमें कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

अगर ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत हो तो नज़दीकी Jan Suvidha Kendra या District Social Welfare Office में जाकर मदद लें।

पेंशन का पैसा नहीं आया तब क्या करें?

अगर किस्त का समय हो गया पर बैंक खाते में पैसा नहीं आया, तो घबराएं नहीं। नीचे दिए गए तरीकों से समस्या का हल करें:

  1. PFMS पर स्टेटस चेक करें: pfms.nic.in पर जाएं और अपने बैंक नंबर से पेमेंट स्टेटस देखें। अगर ‘Pending’ दिखे तो 48-72 घंटे और इंतज़ार करें।
  2. आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग चेक करें: बैंक में जाएं और पूछें कि आपका आधार DBT के लिए लिंक (NPCI Seeded) है या नहीं। अगर नहीं है तो यही पेंशन रुकने की सबसे बड़ी वजह है।
  3. e-KYC अपडेट करें: अगर e-KYC नहीं हुई है तो नज़दीकी CSC Center या बैंक शाखा में जाकर e-KYC करवाएं।
  4. हेल्पलाइन पर शिकायत करें: सब कुछ ठीक होने पर भी पैसा न आए तो विधवा पेंशन हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18004190001 या CM हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क करें और आप जिला समाज कल्याण कार्यालय से भी सहायता लें

Important Direct Links

कामDirect Link
विधवा पेंशन लिस्ट देखें (SSPY)sspy-up.gov.in
नाम लिस्ट में चेक करें (NSAP)nsap.dord.gov.in
पेमेंट स्टेटस चेक करें (PFMS)pfms.nic.in
ऑनलाइन आवेदन करेंsspy-up.gov.in/HindiPages
Application Status देखेंsspy-up.gov.in Login
PDF List Download (NSAP)nsap.dord.gov.in Dashboard
हेल्पलाइन नंबर18004190001 (Toll Free)
CM हेल्पलाइन1076

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश की विधवा पेंशन योजना (निराश्रित महिला पेंशन) लाखों ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा है। 2026 में पेंशन का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से NPCI Seeded हो और e-KYC अपडेट रहे।

अगर किस्त न आई हो तो PFMS पर स्टेटस चेक करें और हेल्पलाइन 18004190001 पर संपर्क करें। sspy-up.gov.in पर हर 3 महीने में एक बार अपना स्टेटस ज़रूर चेक करें। अगर इस आर्टिकल से आपको मदद मिली हो तो अपनी जान-पहचान की ज़रूरतमंद महिलाओं के साथ ज़रूर शेयर जरुर करें।

FAQs

Q1. यूपी में विधवा पेंशन की राशि कितनी है?

Ans: वित्तीय वर्ष 2026-27 से उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा पेंशन की राशि को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह कर दिया है. चूंकि यह पेंशन हर 3 महीने में एक बार जारी की जाती है, इसलिए अब लाभार्थियों के बैंक खातों में एकमुश्त ₹4,500 की तिमाही किस्त DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी.

Q2. यूपी विधवा पेंशन 2026 की पहली किस्त कब आएगी?

Ans: अप्रैल से जून 2026 की पहली तिमाही (Q1) की नई किस्त भेजने की प्रशासनिक प्रक्रिया समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की जा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ₹4,500 की यह बढ़ी हुई किस्त जून 2026 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में लाभार्थियों के खातों में आनी शुरू हो जाएगी.

Q3. विधवा पेंशन लिस्ट में नाम होने के बाद भी पैसा न आए तो क्या करें?

Ans: यदि SSPY UP Portal की नई सूची में आपका नाम है लेकिन पैसा नहीं मिला, तो तुरंत pfms.nic.in पर जाकर अपना ‘Know Your Payment’ स्टेटस चेक करें. यदि वहां आधार लिंकिंग या NPCI एरर दिख रहा है, तो अपनी बैंक शाखा जाकर Aadhaar Seeding (डीबीटी एक्टिवेशन) और e-KYC तुरंत करवाएं, ताकि आपकी किस्त न रुके.

Q4. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आय सीमा (Income Limit) क्या है?

Ans: इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उनकी पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए. सरकार के नियमों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹56,460 से अधिक सालाना आय नहीं होनी चाहिए.

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');