...

Join WhatsApp Group

Join Telegram Channel

New

PM Kisan Face eKYC Online 2026: मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें e-KYC, वरना रुक सकती है 23वीं किस्त

PM Kisan Face eKYC Online 2026
Digital Apply
Facebook
WhatsApp
Telegram

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आने से पहले सरकार लगातार किसानों का e-KYC Verification कर रही है। जिन किसानों की e-KYC अधूरी रहेगी, उनके खाते में ₹2000 की अगली किस्त रुक सकती है। पहले e-KYC करवाने के लिए OTP या CSC सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब किसान अपने मोबाइल से Face Authentication की मदद से घर बैठे PM Kisan Face eKYC भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए PM Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App का इस्तेमाल किया जाता है। नीचे मोबाइल से Face eKYC करने का पूरा आसान तरीका, जरूरी दस्तावेज और आम समस्याओं का समाधान बताया गया है।

PM Kisan Face eKYC 2026: Quick Info

जानकारीविवरण
प्रक्रियाPM Kisan Face eKYC
तरीकाFace Authentication
जरूरी ऐपPM Kisan App + Aadhaar Face RD App
जरूरी चीजAadhaar Linked Mobile Number
eKYC ModeMobile से Online
लाभघर बैठे Face Verification
आधिकारिक पोर्टलpmkisan.gov

PM Kisan Face eKYC क्या है?

PM Kisan Face eKYC एक नया डिजिटल वेरिफिकेशन तरीका है, जिसकी मदद से किसान अपने मोबाइल कैमरे से Face Authentication करके e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसमें OTP या फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार ने PM Kisan Mobile App में यह सुविधा शुरू की है ताकि किसान घर बैठे आसानी से अपनी e-KYC पूरी कर सकें।

Face eKYC करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

Face eKYC शुरू करने से पहले आपके पास नीचे दी गई चीजें होनी चाहिए:

  • Android Smartphone
  • Aadhaar Number
  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
  • PM Kisan Mobile App
  • Aadhaar Face RD App
  • अच्छा Internet Connection

PM Kisan Face Authentication के लिए Aadhaar Face RD App install करना जरूरी होता है।

मोबाइल से PM Kisan Face eKYC कैसे करें?

अगर आप घर बैठे Face eKYC करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में PM Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड और install करें।
  • Step 2: अब PM Kisan App खोलें और “Face eKYC” या “eKYC” विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अपना Aadhaar Number दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • Step 4: अब मोबाइल कैमरा खुलेगा। स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों के अनुसार अपना चेहरा कैमरे के सामने रखें।
  • Step 5: Face Authentication सफल होने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी और स्क्रीन पर Success Message दिखाई देगा।

Face eKYC Failed? ये हो सकती हैं वजह

कई बार PM Kisan Face eKYC करते समय किसानों को “Face Authentication Failed” या “Verification Failed” जैसी समस्या दिखाई देती है। घबराने की जरूरत नहीं है, नीचे कुछ सामान्य कारण और उनके आसान समाधान बताए गए हैं।

1. Light या Face Clear नहीं होना

अगर कम रोशनी है, कैमरा धुंधला है या चेहरा सही से दिखाई नहीं दे रहा है, तो Face Authentication fail हो सकता है। ऐसे में आप:-

  • अच्छी रोशनी वाली जगह पर जाएं
  • चश्मा, टोपी या मास्क हटाएं
  • कैमरे को एक जगह रख दे ताकि वो हिले नहीं
  • मोबाइल कैमरा को पहने हुए कपडे के अन्दर वाले हिस्से से साफ करें

Face Authentication के लिए साफ lighting और stable camera जरूरी माना जाता है।

2. Camera Permission या App Issue

अगर PM Kisan App या Aadhaar Face RD App को Camera Permission नहीं मिली है, तो Face Scan शुरू नहीं होगा।

  • मोबाइल Settings में जाएं
  • PM Kisan App और Aadhaar Face RD App खोलें
  • Camera Permission को “Allow” करें
  • App को Update करें

कई मामलों में पुराना app version या permission issue भी verification रोक देता है।

UIDAI Server या Network Problem

कभी-कभी UIDAI server busy होने या Internet slow होने की वजह से भी eKYC fail हो जाती है।

  • कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें
  • तेज Internet connection इस्तेमाल करें
  • सुबह या देर रात कोशिश करें जब server load कम हो

Server busy और technical error जैसी समस्याएं peak time में ज्यादा दिखाई देती हैं।

ध्यान दे: अगर कई बार कोशिश करने के बाद भी Face eKYC पूरी नहीं हो रही है, तो नजदीकी CSC Center पर जाकर biometric eKYC करवा सकते हैं। PM Kisan Portal पर OTP और Biometric दोनों eKYC विकल्प उपलब्ध हैं।

Face eKYC Status कैसे Check करें?

Face eKYC पूरा होने के बाद उसका Status जरूर चेक कर लें ताकि पता चल सके कि आपका Verification सफल हुआ है या नहीं। PM Kisan Portal पर eKYC Status आसानी से देखा जा सकता है।

  • Step 1: pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • Step 2: “Farmers Corner” में जाकर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अपना Registration Number और OTP Verify करें।
  • Step 4: अब स्क्रीन पर आपका PM Kisan Status खुल जाएगा जहाँ eKYC Status, Payment Status और Aadhaar Linking की जानकारी दिखाई देगी।

निष्कर्ष

PM Kisan योजना की 23वीं किस्त आने से पहले सभी किसानों को अपनी e-KYC जरूर पूरी कर लेनी चाहिए। अब Face Authentication की मदद से किसान घर बैठे मोबाइल से Face eKYC भी कर सकते हैं। अगर आपकी e-KYC Pending रहती है, तो अगली ₹2000 किस्त रुक सकती है। इसलिए समय रहते PM Kisan App की मदद से Face eKYC पूरा कर लें।

Facebook
WhatsApp
Telegram
function add_floating_social_buttons() { echo '
WhatsApp Join Karein Telegram Join Karein
'; } add_action('wp_footer', 'add_floating_social_buttons');